पैसों की टेंशन खत्म कर देगा सिर्फ एक Stock! गलती से भी MISS मत करना

Published : Feb 13, 2025, 02:52 PM IST
Investor

सार

पावर सेक्टर के सरकारी शेयर में तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउसेस इस पर बुलिश हैं और बड़ा टारगेट दिया है। अभी यह शेयर अपने हाई लेवल से काफी नीचे चल रहा है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर शानदार रिटर्न दे सकता है।

Best PSU Stock : पावर सेक्टर का एक सरकारी शेयर शानदार रिटर्न दे सकता है। यह एक महारत्न कंपनी का शेयर है, जो अपने हाई से करेक्शन में चल रहा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि आने वाले समय में इसकी असली पावर देखने को मिल सकती है। यह शेयर पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC Share) का है। गुरुवार, 13 फरवरी को शेयर करीब 3% की उछाल के साथ 385 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जो इसके हाई से करीब 35% तक सस्ता है। बुधवार को तिमाही नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज ने इस पर बाय रेटिंग देते हुए बड़ा टारगेट दिया है।

PFC Share कहां तक जाएगा 

ब्रोकरेज फर्म Macquarie पीएफसी के शेयर पर बुलिश हैं। इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग मेंटेन करते हुए इसका टारगेट (PFC Share Price Target) 660 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 70% से भी ज्यादा है।। वहीं, ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। हालांकि, इसका टारगेट 670 रुपए से घटाकर 600 रुपए कर दिया है। बता दें कि PFC शेयर का हाई लेवल 580 रुपए है, जो इसने जुलाई 2024 में बनाया था।

तिजोरी भरनेवाला मल्टीबैगर! 50 Cr का ठेका मिलने के बाद तो रुकने वाला नहीं ये शेयर

PFC Share क्यों खरीदना चाहिए 

मैक्वॉयरी का कहना है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी के ग्रोथ ने निराश किया है लेकिन नेट प्रॉफिट अच्छा रहा है। इंटरेस्ट मार्जिन और फॉरेक्स गेन की वजह से मुनाफा मजबूत हुआ है। कंपनी की क्रेडिट कॉस्ट निगेटिव है और हाल के समय में इसके निगेटिव रहने की आशंका है। प्रोविजन राइट-बैक होने से मुनाफा और मार्जिन को काफी सपोर्ट मिल रहा है। यूएसबी का कहना है कि चूंकि कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है और वैल्युएशन अट्रैक्टिव, इसलिए इसमें दांव लगाने का यह सही मौका हो सकता है।

Power Finance Corporation Ltd Q3 Result 

पीएफसी के दिसंबर तिमाही में लोन सालाना आधार पर 10% तक बढ़े हैं। लोन डिस्बर्समेंट में 54% की तेजी आई है लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 27% की गिरावट भी रही। कंपनी का ग्रॉस NPA 2.68% है, जो पिछले 8-9 सालों में सबसे कम है। ऐतिहासिक आधार पर यह रिजल्ट बेहतर रहा है।

नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें 

चैंपियन स्टॉक, झन्नाट कमाई! ₹2 के शेयर ने तो करोड़पति बना दिया 

 

डंके की चोट पर रिटर्न देंगे 3 STOCKS, खरीदने वाले बन जाएंगे मालामाल! 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?