
बिजनेस डेस्क। रॉयल वेडिंग्स की बात करें तो मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी इस साल होने वाली है। इसकी तैयारी भी चल ही रही है। शादी में करोड़ों रुपये खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है। महंगी शादियों की बात करें तो ईशा अंबानी की शादी में भी अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। ईशा अंबानी ने शादी करोड़ों की ज्वैलरी पहनी थी लेकिन कर्नाटक की इस दुल्हन ने ईशा अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था।
कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेडी की बेटी ब्राहमनी और राजीव रेड्डी की शादी भी लोगों को आज तक नहीं भूली है। इस शादी में करीब 500 करोड़ रुपये का खरच आया था। यह देश की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है।
नवंबर 2016 में हुई थी ब्राह्मणी और राजीव की वेडिंग
6 नवंबर 2016 में कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेडी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी हैदराबाद के मशहूर खनन उद्योगपति विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी के साथ हुई थी। शादी में दोनों तरफ से पानी की तरह पैसा बहाया गया था। ब्राह्मणी और राजीव की शादी के खर्च ने मुकेश अंबानी परिवार की शादी को भी खर्च के मामले में पीछे छो दिया है। देश की सबसे महंगी शादियों में इसका जिक्र होता है।
5 दिनों तक चली थी ब्राह्मणी और राजीव की रॉयल वेडिंग
उद्योगपति राजीव रेड्डी और ब्राह्मणी रेड्डी की रॉयल वेडिंग 5 दिनों तक चली थी। जनार्दन रेड्डी ने इस शादी को सबसे यादगार शादी बनाने के लिए कोई कस नहीं छोड़ी थी। इस शादी में 50 हजार से अधिक गेस्ट शामिल हुए थे। शादी मेंं खाने-पीने की भव्य व्यवस्था थी। शादी के मंडप से लेकर परिसर तक की ऐसी सजावट थी कि मेहमान भी देखते ही रह गए थे।
17 करोड़ की साड़ी पहनी थी दुल्हन ने
ब्राह्मणी रेड्डी ने लाल रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी। यह साड़ी सोने के धागों से बनाई गई थी। इस खास साड़ी नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी जो शायद किसी भी दुल्हन के पहने गए कपड़ों से कही ज्यादा महंगी थी।
25 करोड़ का नेकलेस पहना था ब्राह्मणी ने
ब्राह्मणी ने अपनी शादी में करीब 25 करोड़ रुपये का डायमंड चोकर नेकलेस पहना हुआ था। यह नेकलेस उनकी साड़ी की ही मैचिंग का था। इसके अलावा पंचदला, मांग टीका और हेयर एक्सेसरीज समेत करीब 90 करोड़ की ज्वैलरी भी उन्होंने पहनी थी। 50 से ज्यादा मेकअप आर्टिस्ट ने दुल्हन को तैयार किया था। इसका पूरा खर्च भी करीब 30 लाख था।
हेलीकॉप्टर से आए थे मेहमान, 5 स्टार होटल में रुके थे
जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी में मेहमानों के बेंगुलुरु के 5 स्टार और 3 स्टार होटल बुक किए गए थे। करीब 1500 कमरों में मेहमान ठहरे थे। मेहमानों शादी वे वेन्यू तक लाने-ले जाने के लिए 15 हेलीकॉप्टर और 2000 लग्जरी गाड़ियां हायर की गई थीं। शादी के कार्ड्स ही करीब 5 करोड़ रुपये के पड़े थे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News