कहां और कब पेश हुआ था पहला बजट, क्या आप जानते हैं?

Published : Jan 28, 2025, 10:56 AM ISTUpdated : Jan 28, 2025, 10:57 AM IST
Budget

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं बजट की शुरुआत कहां से हुई? दुनिया का पहला बजट किस देश में पेश हुआ था?

बिजनेस डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को 8वीं बार देश का बजट (Budget 2025) पेश करेंगी। जिस पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। खासकर मिडिल क्लास की। यह मोदी 3.0 का दूसरा बजट है। स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर, 1947 को आया था। तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शनमुघम चेट्टी ने इसे पेश किया था। देश के विभाजन और दंगों के बीच यह बजट पेश किया गया था, जो साढ़े 7 महीने का ही था। इसके बाद अगला बजट 1 अप्रैल, 1948 से आना था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट की शुरुआत कहां से हुई थी? सबसे पहली बार बजट किस देश में पेश हुआ था? आइए जानते हैं...

बजट क्या होता है 

संविधान के आर्टिकल 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट देश का सालाना फाइनेंशियल लेखा-जोखा है। ये किसी खास वर्ष के लिए सरकार की कमाई और खर्च के अनुमानित ब्योरे होते हैं। देश में वित्त वर्ष का समय 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। देश का केंद्रीय बजट भी इसी टाइम पीरियड के लिए पेश किया जाता है।

ब्रिटिश काल में भारत का पहला बजट 

भारत में बजट का इतिहास आजादी से भी काफी पुराना है। ब्रिटिश काल में पहली बार देश में 7 अप्रैल, 1860 को बजट पेश किया गया था। तब इसे फाइनेंस मेंबर जेम्स विल्सन ने पेश किया था। 1955-56 से देश में बजट पेपर हिंदी में भी आने लगे।

सबसे पहला बजट कहां पेश हुआ 

लैटिन शब्द 'बुल्गा' से बजट आया। फ्रांसीसी भाषा में इसे बुगेट कहा जाता है। इंग्लिश में यह शब्द बोगेट हुआ, जो बाद में बजट (Budget) कहा जाने लगा। दुनिया में पहला बजट इंग्लैंड में पेश हुआ था। इसी देश से इसकी शुरुआत हुई थी। 1760 में पहली बार हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बजट पेश करने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद ये कई देशों तक पहुंचा।

इसे भी पढ़ें 

बजट 2025: इन 4 सरकारी योजनाओं में हो सकता है बड़ा बदलाव 

Income Tax के बारे में सबकुछ: क्या है इनकम टैक्स? किसे देना होता है इनकम टैक्स? 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?