
Laundry Soap Manufacturing Business: आज के समय में कपड़े धोने का काम हर घर में होता है और इसके लिए सबसे ज्यादा डिमांड रहती है लॉन्ड्री सोप की। इसका बिजनेस खूब चलता है और इसकी सबसे खास बात है कि डिमांड कभी नेगेटिव नहीं होती है। कपड़े और पॉपुलेशन दोनों बढ़ने की वजह से लॉन्ड्री साबुन की खपत भी लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि यह बिजनेस लंबे समय तक आपको अशोर्ड इनकम और ग्रोथ दे सकता है। आइए जानते हैं इसे करने में कितना खर्च आता है और इसकी शुरुआत कैसे कर सकते हैं...
प्रोडक्ट: Laundry Soap
कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट: ₹10.50 लाख
कैपिटल एक्सपेंडिचर: ₹5,00,000 (जमीन, बिल्डिंग, मशीनरी)
वर्किंग कैपिटल: ₹5,50,000
अनुमानित सालाना प्रोडक्शन: 55 टन (₹22 लाख वैल्यू)
अनुमानित सालाना सेल्स: ₹27.5 लाख
नेट प्रॉफिट मार्जिन: ₹3–5 लाख सालाना (60–80% कैपेसिटी उपयोग पर भी मुनाफा पक्का)
कड़ाही, मोल्ड्स, कोनिकल पैन
स्लैब कटर, कटिंग मशीन
स्टैम्पिंग मशीन
पैकेजिंग और लेबलिंग सिस्टम
रॉ मटेरियल: ₹14.30 लाख सालाना
पैकेजिंग-लेबल्स: ₹1.10 लाख
मजदूरी और सैलरी: ₹4.08 लाख
एडमिन और ओवरहेड्स: ₹1.10 लाख
ब्याज और इंश्योरेंस: ₹1.41 लाख
| कैपेसिटी | प्रोडक्शन कॉस्ट (₹ लाख) | सेल्स (₹ लाख) | नेट प्रॉफिट (₹ लाख) |
|---|---|---|---|
| 60% | 13.2 | 16.5 | 3.1 |
| 70% | 15.4 | 19.25 | 3.6 |
| 80% | 17.6 | 22.0 | 4.1 |
| 100% | 22.0 | 27.5 | 5.1 |
इस तरह देखा जाए तो ₹10.5 लाख निवेश में सालाना ₹5 लाख तक का प्रॉफिट कमाना मुमकिन है। आगे इसकी जितनी डिमांड बढ़ती जाएगी, आपकी कमाई भी उतनी ही तेजी से बढ़ेगी। यह आपके एरिया और वहां इसकी डिमांड पर भी निर्भर करेगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई वित्तीय और बिजनेस की जानकारी kviconline.gov.in से ली गई है। इस बिजनेस में संभावित मुनाफा और रिस्क अलग-अलग मार्केट, लोकेशन, स्केल और प्रोडक्ट क्वालिटी पर निर्भर करता है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या बिजनेस कंसल्टेंट से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- बिजली बचाओ, पैसे कमाओ! LED बल्ब से बनाएं तगड़ा प्रॉफिट, डिमांड कभी खत्म नहीं होगी
इसे भी पढ़ें- आराम का बिजनेस: गद्दे-तकिए से कमा सकते हैं लाखों, जानें PMEGP लोन से कैसे स्टार्ट करें यूनिट