कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

Published : Feb 04, 2025, 08:55 PM IST
Cadbom hayder most expensive dog

सार

क्या आप जानते हैं भारत का सबसे महंगा कुत्ता कौन और किसके पास है।इस कुत्ते की अहमियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी कीमत में बड़े आराम से 20 मर्सडीज कार खरीदी जा सकती हैं। 

Indias Most Expensive Dog: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक कुत्तों की नस्ल हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। लेकिन क्या आप भारत के सबसे महंगे पेट डॉग को जानते हैं? भारत के सबसे महंगे कुत्ते का नाम 'कैडबॉम हैदर'है। कोकेशियान शेफर्ड प्रजाति के इस कुत्ते की कीमत सुन एक बार तो आप भी चौंक जाएंगे।

1 कुत्ते की कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज बेंज CAR

भारत के सबसे महंगे कुत्ते 'कैडबॉम हैदर' की कीमत 20 करोड़ रुपए है। यानी इतनी कीमत में बड़े आराम से 20 Mercedes Benz E-Class कार खरीदी जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कैडबॉम हैदर' ने अब तक 32 मेडल जीते हैं।

किसके पास है भारत का सबसे महंगा कुत्ता

भारत के सबसे महंगे कुत्ते के मालिक बेंगलुरू के रहने वाले एस सतीश हैं। बता दें कि स्वभाव से बेहद निडर कोकेशियान शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते रूस, जॉर्जिया, आर्मेनिया और अजरबैजान जैसे ठंडे देशों में ही पाए जाते हैं। बेंगलुरु के ब्रीडर ने इस नस्ल को काफी पैसा देकर खरीदा है। यहां तक कि ये रकम कई बड़ी कंपनियों के CEO की एनुअल सैलरी से भी ज्यादा है।

इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके

50-75 किलो वजनी होते हैं कोकेशियान शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते

कोकेशियान शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते 50 से लेकर 75 किलो तक वजनी होते हैं। वहीं, इस नस्ल के कुत्तों की ऊंचाई करीब 30 इंच यानी ढाई फीट तक होती है। विदेशों में ये कुत्ते भेड़िए से पालतू जानवरों की रक्षा करते हैं। इनकी औसत उम्र 10-12 साल के बीच है। इस नस्ल के किसी डेढ़ साल के कुत्ते को पालने में भी काफी रकम खर्च होती है।

एस सतीश के पास 2 कोरियन मैस्टिफ भी

बेंगलुरू के रहने वाले पशु प्रेमी एस सतीश के पास कोरियन नस्ल के 2 मैस्टिफ डॉग भी हैं, जिन्हें वो 2016 में लाए थे। इन दोनों कुत्तो की कीमत 1-1 करोड़ रुपए थी। सतीश ने इन डॉग्स को खासतौर पर चीन से मंगवाया था। बाद में वो एयरपोर्ट से अपने घर तक इन्हें रोल्स रॉयस कार में लेकर गए थे।

ये भी देखें : 

Tax पर 12 LAKH की छूट के बाद अब एक और तोहफे की तैयारी, PF पर आने वाली है खुशखबरी

शेयर नहीं लॉटरी! 47 रुपए वाले Stock ने 2 साल में बनाया करोड़पति

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?