Gas Cylinder Price: 1 मई को बड़ी खुशखबरी आई है। देशभर में गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। गुरुवार से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 17 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। देखें नए रेट्स…
1 मई को बड़ी खुशखबरी आई है। देशभर में गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। गुरुवार से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 17 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए है।
25
दिल्ली में गैस सिलेंडर का दाम
दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए घटकर 1,747 रुपए हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 1,762 रुपए थी। दिल्ली में इस गिरावट का फायदा अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा, जिससे उनकी मंथली खर्च में भी कुछ राहत मिलेगी।
35
मुंबई में गैस सिलेंडर का दाम
मुंबई में भी इसी तरह की गिरावट देखी जा रही है, जहां 19 किलो वाला सिलेंडर 1,713.50 रुपए से घटकर 1,699.00 रुपए हो गया है, यानी ₹14.50 की कमी आई है। मुंबई में इस गिरावट का सीधा असर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के यूजर्स पर पड़ेगा, जो पहले 1,713.50 रुपए में इसे खरीदते थे।
कोलकाता में भी सिलेंडर के दाम में 17 रुपए की कमी आई है और अब यह 1,851.50 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1,868.50 रुपए थे। यह राहत कोलकाता के व्यापारियों और बाहर खाने जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट से उन्हें अपने खर्चों में राहत मिलेगी।
55
चेन्नई में गैस सिलेंडर का दाम
चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 1906.50 रुपए है, जो अब तक वैसी ही बनी हुई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News