
Small Business in Low Investment: अगर आप छोटा और मुनाफे वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कॉटन गद्दे और तकिए बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल लोगों का आराम ज्यादा पसंद आता है। शहरों में ज्यादातर लोग अपने घरों और होटलों में आरामदायक गद्दे और तकिए चाहते हैं। इसलिए इस बिजनेस की मांग लगातार बढ़ रही है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है। सिलाई की थोड़ी जानकारी और मैनेजमेंट स्किल्स से आप आसानी से यूनिट चला सकते हैं। सरकारी योजनाओं जैसे PMEGP और कुटीर उद्योग (KVIC) की मदद से भी आप आसानी से लोन या सब्सिडी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गद्दे और तकिए कैसे बनते हैं, इनकी यूनिट लगाने में कितना खर्च आता है और इस बिजनेस को कैसे स्टार्ट कर सकते हैं...
दो सिलाई मशीन
एक कॉटन क्लीनिंग मशीन
वजन तोलने की मशीन
कटिंग टेबल और स्टूल
ऑफिस के लिए फर्नीचर
मशीनरी पर अनुमानित लागत 4,70,000 रुपए है।
| सामान | अनुमानित लागत |
|---|---|
| बिल्डिंग-शेड | 1,00,000 रुपए |
| उपकरण | 4,70,000 रुपए |
| लेबल और पैकिंग सामग्री | 84,000 रुपए |
| मैनेजर सैलरी | 1,20,000 रुपए |
| मजदूर मेहनताना | 1,25,000 रुपए |
| प्रशासनिक खर्च | 50,000 रुपए |
| बीमा | 10,000 रुपए |
| अन्य खर्च | 40,000 रुपए |
| वर्किंग कैपिटल | 3,70,000 रुपए |
| कुल लागत | 22,26,000 रुपए |
सोर्स- kviconline.gov.in
सालाना प्रोडक्शन: 2,600 पीस
अनुमानित बिक्री: 19,27,100 रुपए
लागत: 16,20,000 रुपए
शुद्ध मुनाफा: 2,99,000 रुपए
नोट: असली लागत और मुनाफा अलग-अलग हो सकता है, जैसे कच्चे माल की कीमत, बिजली और मजदूरों पर निर्भर करता है।
गद्दे और तकिए का बिजनेस शुरू करने के लिए कितनी जगह चाहिए?
छोटी यूनिट के लिए लगभग 500–600 स्क्वायर फीट की जगह पर्याप्त होती है। इसमें सिलाई, कटिंग और स्टोर के लिए जगह शामिल है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितनी निवेश राशि चाहिए?
करीब 22 लाख रुपए में गद्दे और तकिए की यूनिट शुरू की जा सकती है। इसमें मशीनरी, शेड, उपकरण, कच्चा माल और वर्किंग कैपिटल शामिल है।
क्या गद्दे और तकिए बनाने के लिए ज्यादा तकनीकी जानकारी चाहिए?
नहीं, सिर्फ सिलाई, भराई और थोड़ा मैनेजमेंट स्किल्स ही काफी हैं।
इस बिजनेस में मुनाफा कितना हो सकता है?
2500-2600 पीस सालाना प्रोडक्शन के हिसाब से करीब 2.5 लाख से लेकर 3 लाख रुपए तक सालाना शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।
क्या सरकारी योजना PMEGP से लोन या सब्सिडी मिल सकती है?
हां, इस बिजनेस को PMEGP और KVIC जैसी सरकारी योजनाओं के तहत लोन या सब्सिडी मिल सकती है, जिससे निवेश कम हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई लागत, मुनाफा और उत्पादन क्षमता kviconline.gov.in के अनुसार है। वास्तविक खर्च और प्रॉफिट लोकेशन, कच्चे माल की कीमत, श्रमिकों और बिजली की लागत के आधार पर अलग हो सकते हैं। किसी भी निवेश या बिजनेस शुरू करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल और वित्तीय सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- घर बैठे कमाएं लाखों: सिर्फ 2 लाख में शुरू करें बांस का बिजनेस, देश-विदेश में हिट
इसे भी पढ़ें- एलोवेरा से कमाएं करोड़ों: घर से स्टार्ट करें ग्लोबल बिजनेस, जानें फुल प्रॉसेस
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News