क्या आप जानते हैं Google के CEO की सैलरी, हर महीने कितना कमाते हैं सुंदर पिचाई

Published : Apr 29, 2025, 08:19 PM ISTUpdated : Apr 29, 2025, 08:20 PM IST

Google CEO Sundar Pichai Salary: क्या आपने कभी अंदाजा लगाया है कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिंचाई की सैलरी कितनी होगी। साल 2024 में पिचाई को 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.37 करोड़ रुपए वेतन मिला है।

PREV
19
Google के सीईओ सुंदर पिचाई को 2024 में मिला 91 करोड़ वेतन

गूगल के सुंदर पिचाई दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO की लिस्ट में शुमार हैं। भारतीय मूल के पिचाई को 2024 में ही 91 करोड़ रुपए से ज्यादा वेतन मिला।

29
सुंदर पिचाई की मंथली सैलरी 7.61 करोड़ रुपए

इस हिसाब से देखा जाए तो 2024 में सुंदर पिचाई को Google से हर महीने करीब 7.61 करोड़ रुपए सैलरी मिली।

39
सुंदर पिचाई ने 2024 में हर दिन कमाए 25.36 लाख रुपए

वहीं, रोजाना के हिसाब से देखें तो सुंदर पिचाई की हर एक दिन की कमाई 25.36 लाख रुपए बैठती है।

49
2023 के मुकाबले पिचाई को 2024 में मिला 22% ज्यादा वेतन

बता दें कि गूगल सीईओ सुंदर पिचाई को 2023 में 8.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 75 करोड़ रुपए सैलरी मिली थी। 2024 में उनका वेतन पिछले साल के मुकाबले करीब 22% बढ़ा है।

59
2022 में सुंदर पिचाई को मिली 1925 करोड़ रुपए सैलरी

2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर यानी 1,925 करोड़ रुपए वेतन मिला था। इसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़ी स्टॉक ग्रांट भी शामिल थी।

69
सुंदर पिचाई के सैलरी पैकेज में ये चीजें शामिल

सुंदर पिचाई के सैलरी पैकेज में बेसिक सैलरी 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 17 करोड़ रुपए है। इसके अलावा स्टॉक अवार्ड्स और कई तरह के कंपनसेशन भी उनके वेतन में शामिल हैं।

79
पर्सनल सिक्योरिटी पर बड़ा अमाउंट खर्च करती है गूगल

गूगल अपने सीईओ सुंदर पिचाई की सिक्योरिटी पर बड़ा अमाउंट खर्च करती है। 2024 में पिचाई की सिक्योरिटी के लिए 8.27 मिलियन डॉलर यानी करीब 70.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

89
सिक्योरिटी का खर्च पिचाई की जॉब का हिस्सा

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के सिक्योरिटी पैकेज में घर की सिक्योरिटी से लेकर ट्रैवल प्रोटेक्शन और पर्सनल ड्राइवरों तक पर मोटी रकम खर्च करता है। ये सब उनकी जॉब का एक जरूरी हिस्सा है।

99
पिचाई की सैलरी गूगल के औसत कर्मचारी की सैलरी से 32 गुना अधिक

सुंदर पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से औसतन करीब 32 गुना ज्यादा वेतन मिलता है। 2024 में गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 3,31,894 डॉलर यानी 2.82 करोड़ रुपए वेतन मिला।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories