PF Interest: पीएफ खातों में आने लगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे चेक करें बैलेंस

Published : Jun 26, 2025, 07:11 PM ISTUpdated : Jun 26, 2025, 07:16 PM IST
PF interest Credit news

सार

EPFO ने पीएफ खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 8.25% की दर से ब्याज जमा किया जाएगा। घर बैठे ऑनलाइन पासबुक चेक करने के लिए फॉलों करें 5 आसान स्टेप्स। 

PF Interest Credit: अगर आपका भी पीएफ जमा होता है, तो ये खबर आप ही के लिए है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO ने मेंबर्स के खातों में ब्याज का पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, ईपीएफओ की तरफ से इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गइ है, लेकिन कई पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में पीएफ की रकम क्रेडिट हुई है। बता दें कि इस फाइनेंशियल ईयर में 8.25% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। आपके खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ या नहीं, इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

पासबुक में कैसे चेक करें ब्याज की रकम?

पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ या नहीं, इसे घर बैठे आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए बस कुछ आसाना स्टेप्स को फॉलो करन है।

1- सबसे पहले ईपीएफओ मेंबर पोर्टल https://passbook.epfindia.gov.in पर जाएं।

2- अब अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

3- अब आपके पीएफ खाते से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे डालकर सबमिट करें।

4- लॉगिन होने के बाद आपको राइड साइड में आपका नाम दिखेगा। साथ ही अभी के और पुराने Employer से जुड़ी मेंबर आईडी भी नजर आएगी।

5- इसके बाद आप मेबर आईडी को सिलेक्ट कर उसकी पूरी पासबुक और अब तक का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

पीएफ खाते में ब्याज की रकम न दिखे तो क्या करें?

अगर आपके पीएफ खाते में ब्याज की रकम शो नहीं हो रही है, तो घबराएं नहीं। कई बार ब्याज क्रेडिट होने में कुछ दिनों का समय लगता है। अगर लंबे समय तक ब्याज का पैसा न दिखे तो आप ईपीएफओ के रीजनल ऑफिस में जाकर या ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

SMS भेज कैसे चेक करें पीएफ खाते का बैलेंस?

PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए भी मिल सकती है। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘EPFOHO UAN’ टाइप करें। इसे 7738299899 पर Send कर दें। कुछ ही देर में आपके PF खाते में जमा रकम की डिटेल्स आपको SMS के जरिए मिल जाएगी।

मिस्ड कॉल से कैसे चेक कर सकते हैं बैलेंस?

आप अपने पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी सिर्फ एक मिस्डकॉल से भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर PF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?