₹5000 में घूम आएं विदेश! ताज के दीदार में भी खर्च हो जाएंगे इससे ज्यादा पैसे

Published : Mar 03, 2025, 08:32 PM IST
foreign trip

सार

Foreign Trip Under Rs 5000 : फॉरेन का ड्रीम हर किसी का होता है लेकिन बजट के चक्कर में ज्यादातर लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देश ऐसे हैं, जहां बेहद सस्ते में घूम सकते हैं।

Foreign Trip Expenses : क्या विदेश घूमना आपका भी ड्रीम है, लेकिन बजट सपनों के आड़े आ रहा है? तो टेंशन न लें, क्योंकि सिर्फ 8,000 रुपए खर्च कर फॉरेन जाने का सपना पूरा कर सकते हैं। गोरखपुर या आसपास रहने वाले होली की छुट्टियों या गर्मी में ठंडक के एहसास के लिए नेपाल (Nepal) का टूर कर सकते हैं। भारत के पड़ोस में बसा यह देश बेहद खूबसूरत है। यहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन हैं। नेपाल जाना काफी आसान और सस्ता भी है। ऐसे में आइए जानते हैं नेपाल की उन खूबसूरत जगहों के बारें में, जहां का ट्रिप बेहद सस्ते में कर सकते हैं।

नेपाल में घूमने के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन

1. नागरकोट (Nagarkot) 

काठमांडू (Kathmandu) से सटे इस जगह की सुंदरता आपके मन पर जादू कर सकता है। हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा आपकी नजरों से एक पल के लिए नहीं हट पाएगा। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय तो आपके एक्सपीरिएंस में चार चांद लगा देगा।

2. पोखरा (Pokhara) 

झीलों और पहाड़ों के शहर से फेमस यह जगह प्रकृति की गोद में बसा है। यहां की शांत झीलें, खूबसूरत पहाड़ आपको खूब आकर्षित करेंगे। इस जगह आकर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग का लुत्फउठा सकते हैं। इस जगह की सबसे खूबसूरत झील फेवा लेक (Fewa Lake) है। इसके अलावा, देवी फॉल्स और गुप्तेश्वर गुफा भी घूमने जा सकते हैं।

3. चितवन नेशनल पार्क (Chitwan National Park) 

वाइल्डलाइफ के शौकीन है तो ये जगह आपको खूब पसंद आने वाली है। यहां आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। हाथी सफारी और जंगल वॉक से इस जगह को एंजॉय कर सकते हैं। यह एक्सपीरिएंस लाइफ टाइम नहीं भूलने वाला है।

नेपाल जाने का खर्च कितना आएगा 

नेपाल जाने का खर्च आपके पॉकेट बजट के बराबर ही है। गोरखपुर (Gorakhpur) से काठमांडू तक बस या टैक्सी से जा सकते हैं। इसका खर्च एक-दो हजार रुपए आएगा। स्टे करने के लिए होटल्स 800 से 1,500 रुपए के हिसाब से मिल जाएगा। वहां लोकल घूमना और खाना-पीना काफी सस्ता है। मतलब आपकी पूरी ट्रिप का खर्च 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक में पूरा हो सकता है। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट हो सकती है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?