भारत का वो होटल, जहां पहली बार पहुंची थी बिजली, जमशेदजी टाटा से कनेक्शन

Published : Mar 03, 2025, 05:03 PM IST
Jamshedji Tata

सार

जमशेदजी टाटा, 'फादर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री', का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उनका विजन झारखंड के जमदेशपुर में देखने को मिलता है। उन्होंने IISc के लिए अपनी आधी संपत्ति दान कर दी थी।

Jamshedji Tata Birth Anniversary : 'फादर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री'जमशेदजी टाटा का जन्म आज से 186 साल पहले हुआ था। टाटा ग्रुप (Tata Group) को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका अहम रोल रहा है। उन्होंने देश के पहले ऐसे होटल को निर्माण कराया था, जहां बिजली की व्यवस्था थी। इस होटल का नाम ताज होटल (Taj Hotel) है। जमशेदजी का जन्म 3 मार्च 1839 को दक्षिणी गुजरात के नवसारी में हुआ था। 14 साल की उम्र में पिता के साथ मुंबई आ गए थे और कारोबार में कदम रखा था। 19 मई 1904 को 65 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

जमशेदजी टाटा ने क्या-क्या काम किए 

जमशेदजी टाटा (Jamshedji Tata) का पूरा नाम जमशेदजी नौसीरवानजी टाटा था। 17 साल की उम्र में मुंबई (Mumbai) के एलफिंस्टन कॉलेज में प्रवेश लिया। दो साल बाद 1858 में ग्रीन स्कॉलर यानी डिग्री ली। जमशेदजी अपने जीवन में स्टील कंपनी खोलना, दुनिया का फेमस स्टडी सेंटर बनाना, अनूठा होटल खोलना और पनबिजली परियोजना लगाना चाहते थे। हालांकि, सिर्फ ताज होटल ही बनवा सके थे।

पहला होटल जिसमें बिजली की व्यवस्था 

दिसंबर 1903 में जमशेदजी टाटा ने मुंबई के ताज होटल बनवाया था। इसे बनवाने में 4.21 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह भारत का पहला होटल था, जहां बिजली (Electricity) की व्यवस्था थी। जमशेदजी के बेटे दोराब टाटा ने साल 1907 में देश की पहली स्टील कंपनी टाटा स्टील एंड आयरन कंपनी, टिस्को (TISCO) खोली थी।

जमशेदजी टाटा का विजन 

जमशेदजी टाटा का विजन झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में नजर आता है। इस शहर को टाटानगर नाम से जाना जाता है। इसे खास तरीके से बसाया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) दुनिया के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में से एक है। इसकी स्थापना का सपना जमशेदजी का ही था। इसके लिए उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति दान में दे दी थी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?