क्या दिल्ली की बसों में अब यूपी-बिहार की महिलाएं कर पाएंगी फ्री सफर? जानिए नए नियम

Published : Apr 12, 2025, 03:14 PM IST

दिल्ली की नई सरकार ने फ्री बस यात्रा के नियमों में बदलाव किया है। जानिए अब किन महिलाओं को मिलेगा डिजिटल कार्ड और किसे नहीं मिलेगा लाभ। 

PREV
16
1. दिल्ली महिलाओं के लिए फ्री सफर योजना की शुरुआत कब से?

दिल्ली सरकार ने 2019 में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बसों में मुफ्त यात्रा की योजना शुरू की थी। इसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सुविधाजनक आवागमन को बढ़ावा देना था।

26
2. पिंक स्लिप का दौर खत्म

अब तक महिलाएं DTC और क्लस्टर बसों में सफर के लिए 'पिंक स्लिप' का इस्तेमाल करती थीं। लेकिन अब यह प्रक्रिया डिजिटल होने जा रही है – यानी पिंक स्लिप की जगह डिजिटल ट्रैवल कार्ड लागू किया जाएगा।

36
3. क्या दिल्ली की बसों में यूपी बिहार की महिलाएं कर पाएंगी फ्री सफर?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यूपी, बिहार की महिलाएं दिल्ली की बसों में फ्री सफर कर पाएंगी। आइए इस बारे में जानते हैं।

46
4. यूपी-बिहार से आईं महिलाएं योजना से बाहर?

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि यह योजना केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए है। यानी जो महिलाएं उत्तर प्रदेश, बिहार या अन्य राज्यों से आकर दिल्ली में काम कर रही हैं, लेकिन दिल्ली की स्थायी निवासी नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

56
5. नियमों में बदलाव की संभावना

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना में बदलाव की घोषणा की है। हालांकि डिजिटल कार्ड को लेकर अभी तक पूरी गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, इसलिए यह संभव है कि भविष्य में कुछ शर्तों में ढील दी जाए।

66
6. डिजिटल कार्ड कैसे बनेगा?

डिजिटल कार्ड केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली निवासी हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज़ चाहिए होंगे, जिनमें आधार कार्ड, दिल्ली में रहने का प्रमाण (राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा। यदि ये सब कागजात आपके पास नहीं है तो आपका डिजिटल कार्ड नहीं बन पाएगा और ऐसी महिलाएं दिल्ली की बसों में फ्री यात्रा नहीं कर पाएंगी।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories