Gautam Adani Networth: हर दिन घट रही अडाणी की दौलत, अमीरों की लिस्ट में फिसलते हुए अब इस नंबर पर पहुंचे

Published : Feb 24, 2023, 12:43 PM IST
Gautam Adani Net worth

सार

2023 की शुरुआत ही गौतम अडाणी के लिए अच्छी नहीं रही। 24 जनवरी, को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। यहां तक कि अमीरों की लिस्ट में कभी तीसरे नंबर पर रहे अडाणी अब काफी नीचे आ चुके हैं।

Gautam Adani Networth: कभी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अडाणी के बुरे दिन चल रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत ही उनके लिए अच्छी नहीं रही। 24 जनवरी, को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इसके चलते ग्रुप के सभी शेयर करीब 70 से 80% तक टूट गए। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी आई, लेकिन अभी इस मामले की जांच की वजह से शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है।

अब इतनी रह गई अडाणी की नेटवर्थ :

अडाणी ग्रुप के शेयरों में कमजोरी के चलते उनकी दौलत भी आए दिन घट रही है। कभी 135 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक रहे अडाणी की दौलत अब घटते-घटते 40.1 बिलियन डॉलर रह गई है। स्टॉक मार्केट में अडाणी ग्रुप के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक अडाणी ग्रुप पर लगाए हेरफेर के आरोप साफ नहीं हो जाते, तब तक शेयरों में कमजोरी बनी रह सकती है।

अमीरों की लिस्ट में अब कहां है अडाणी?

बता दें कि गौतम अडाणी अमीरों की लिस्ट में भी काफी नीचे आ गए हैं। फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी अब इस लिस्ट में फिसलकर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एक ही दिन में उनकी नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की कमी आई है। गुरुवार को उनकी कुल संपत्ति 43.4 बिलियन डॉलर थी।

टॉप-10 में बने हुए हैं मुकेश अंबानी :

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी का नाम ही शामिल है। अंबानी अब भी इस लिस्ट में 8वें नंबर पर काबिज हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 83.8 बिलियन डॉलर है। वहीं, इस सूची में टॉप पर फ्रांस के मशहूर बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 211.6 बिलियन डॉलर है। वहीं एलन मस्क 194.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अडाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत : 

अडाणी एंटरप्राइजेज1295
अडाणी पोर्ट्स547
अडाणी ट्रांसमिशन712
अडाणी टोटल गैस751
अडाणी विल्मर362
अडाणी पावर146
अडाणी ग्रीन एनर्जी486
ACC1711
अंबुजा सीमेंट342
NDTV189

ये भी देखें : 

ब्रिटेन में पाकिस्तान से भी ज्यादा बुरे हालात, आखिर क्यों 2 से ज्यादा आलू-टमाटर खरीदने पर लगी रोक

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?