सस्ता सोना भूल जाइए, ₹1.40 लाख छूएगा Gold का भाव!

Published : Apr 29, 2025, 11:13 AM ISTUpdated : Apr 29, 2025, 11:15 AM IST

Gold Price Alert : सोने के दाम में जबरदस्त उछाल का अलर्ट आया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने का भाव ₹1.40 लाख प्रति तोला तक पहुंच सकता है। अभी 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 97,000 रुपए है। कुछ ही पहले ही यह 1 लाख पार भी पहुंचा था। जानिए डिटेल्स 

PREV
15
एक साल में सोना कितना महंगा हुआ

साल 2024 जब शुरू हुआ था, तब सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस था। इसके बाद सिर्फ 15 महीनों में इसकी कीमतों में 3,500 डॉलर का उछाल आया। इस दौरान गोल्ड की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गईं। भारत में तो 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1 लाख पार पहुंच गया था। हालांकि, अभी इसमें गिरावट है और 97,000 रुपए की रेंज में है।

25
सोने का रेट कहां तक जा सकता है

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्नग (JP Morgan) के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही तक सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से भारत में इसकी कीमत 1.35 लाख से लेकर 1.40 लाख रुपए 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। एनालिस्ट ने लगातार तीसरे साल कमोडिटीज में सोने को अपना टॉप पिक बताया है। इसका कारण सोने में लगातार तेजी है।

35
सोना का भाव इतना क्यों बढ़ेगा

जेपी मॉर्गन के मुताबिक, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक और निवेशक सोने (Gold) में तेजी से खरीद रहे हैं। जिसकी वजह से इसकी डिमांड हाई है। कई देशों के केंद्रीय बैंक का फोकस फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व के डायवर्सिफिकेशन पर है, जिसकी वजह से आगे भी सोना खरीदना जारी रहेगा। रूस-यूक्रेन तनाव को देखते हुए भी ज्यादातर केंद्रीय बैंकों का फोकस सोने में निवेश पर है।

45
अमेरिकी टैरिफ से भी गोल्ड की डिमांड हाई

जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से मंदी का डर सता रहा है। यूएस इकोनॉमी में स्टैगफ्लेशन का रिस्क है। इस वजह से भी सोने की मांग मजबूत रह सकती है।

55
Gold ETF में निवेश से बढ़ेगा सोने का भाव

रिपोर्ट के अनुसार, हर तिमाही 350 टन गोल्ड में इंवेस्टमेंट हो रहा है। जब सोने की खरीदारी 100 टन बढ़ेगी तो इसके दाम 2% तक बढ़ जाते हैं। 2025 में गोल्ड ETF में ही करीब 715 टन का निवेश रहने की उम्मीद है। मतलब कीमतों में 22% तक की तेजी देखी जा सकती है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories