
Gold Rate Today: हफ्ते के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को सोने में हल्की तेजी देखने को मिली। 16 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,492 रुपए पर आ गया। इससे पहले 15 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,020 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,710 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,190 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,520 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,740 रुपए प्रति 10 ग्राम
अब भी 60 हजार के नीचे Gold का रेट
पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना लंबे समय से 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट की वजह डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आना भी है। इसके अलावा US फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल 2 और रेट हाइक के संकेत देने के बाद से ही सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
64 हजार के पार पहुंच सकता है Gold
एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। 2023 के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर सकता है। भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने के साथ ही त्योहारी मांग निकलने से भी सोने की डिमांड में तेजी आएगी, जिससे इसके भाव फिर बढ़ सकते हैं।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Sovereign Gold Bond: सस्ते में सोना खरीदने का मौका, 19 से 23 जून तक कर सकेंगे इन्वेस्टमेंट
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News