Gold Price Today: ईद पर सस्ता हुआ सोना, जानें 29 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे Rate

Published : Jun 29, 2023, 04:48 PM IST
Gold price today 29th june 2023

सार

हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 29 जून, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

Gold Rate Today 29th june 2023: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 29 जून, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार की शाम को सोना 58,298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,340 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 57,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,710 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 57,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,530 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,110 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 57,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 59,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,070 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे चल रहा Gold

सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहा है। सोने में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की आहट है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने के भाव में दबाव देखा जा रहा है।

क्या 64 हजार के लेवल तक पहुंचेगा Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के आखिर तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के जोर पकड़ने से सोने की मांग में तेजी आ सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price: सोना हुआ और सस्ता, जानें 28 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?