
Gold Rate Today 28 June 2023 : हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 28 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार की शाम को सोना 58,442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,420 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,410 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,180 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 59,420 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,530 रुपए प्रति 10 ग्राम
59 हजार के नीचे चल रहा Gold
सोने के भाव में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहा है। सोने में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में लोन की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की खबर है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट के चलते भी सोने के रेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी प्रेशर देखा जा रहा है।
क्या 64 हजार को छू पाएगा Gold
विशेषज्ञों का मानना है कि 2023 के अंत तक सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग निकलने से सोने की मांग जोर पकड़ सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, जानें 27 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News