हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 27 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,521 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Gold Rate Today 27th June 2023 : हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 27 जून, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले साने की कीमत 58,521 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार की शाम को सोना 58,726 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,730 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,030 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,440 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,990 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,930 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,120 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,160 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे चल रहा Gold

सोने की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की खबर है। इसके साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने के रेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी दबाव देखा जा रहा है।

क्या साल के अंत तक 64 हजार को छू पाएगा Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के आखिर तक सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज आएगी। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग निकलने से सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Rate: सोना हुआ महंगा, जानें 26 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमतें