
Gold Rate Today: हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। भारतीय सराफा बाजार में 5 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,469 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार की शाम को सोना 58,522 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,640 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,660 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,810 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,210 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,030 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,850 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
59 हजार के नीचे चल रहा Gold
सोने के भाव में पिछले कुछ वक्त से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। सोने में गिरावट का कारण अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की सुगबुगाहट के चलते भी सोने की कीमतों में लगातार प्रेशर देखा जा रहा है।
क्या 64 हजार को टच कर पाएगा सोना?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 2023 के आखिर तक सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही त्योहारी मांग के चलते सोने की मांग में तेजी आ सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price: सोने में आया उछाल, जानें 4 जुलाई को इन 10 शहरों में क्या रहे Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News