सावन से पहले महंगा हुआ Gold? 6 महीने में ही आसमान पर पहुंचे भाव

Published : Jul 06, 2025, 10:40 AM ISTUpdated : Jul 06, 2025, 10:51 AM IST
Gold rate today

सार

पिछले एक हफ्ते में सोने के दाम में ₹1237 की बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना ₹97,021 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल के अंत तक सोना ₹1.10 लाख तक जा सकता है।

Gold Price: पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 28 जून को सोना 95784 रुपए पर था, जो अब 97021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी बीते एक हफ्ते में सोने के दाम 1237 रुपए बढ़े हैं। बता दें कि सोने का हाइएस्ट लेवल ₹99,454 रुपए है। 

कैरेट के हिसाब से कितना महंगा हुआ सोना?

कैरेट के हिसाब से देखें तो 18 कैरेट सोना 72,766 रुपए, 20 कैरेट 88871 और 24 कैरेट सोना 97021 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के आखिर तक सोना 1.10 लाख रुपए तक पहुंच सकता है। हालांकि, मिडिल-ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच तनाव घटने से सोना की तेज रफ्तार पर ब्रेक जरूर लगा है।

6 महीने में कितना महंगा हुआ Gold?

2025 की शुरुआत में यानी 1 जनवरी को सोने की कीमत 76162 रुपए थी, जो अब बढ़कर 97021 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यानी पिछले 6 महीने के दौरान सोना 20,859 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, 2024 में सोना सालभर में 12810 रुपए महंगा हुआ था। यानी इस साल 6 महीने में ही सोने की कीमत पिछले पूरे साल की बढ़ोतरी के लगभग दोगुनी हो चुकी है।

नई दिल्ली में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट कितना?

22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?

22 कैरेट- 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?

22 कैरेट- 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरू में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?

22 कैरेट- 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,830 रुपए प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या?

22 कैरेट- 90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर में 6 जुलाई को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत क्या है?

22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोना क्या भाव है?

22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

पटना में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?

22 कैरेट- 90,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,780 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?

22 कैरेट- 90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में 6 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी है?

22 कैरेट- 90,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट- 98,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

कितनी महंगी हुई चांदी?

पिछले एक हफ्ते के दौरान चांदी की कीमत में 2387 रुपए की बढोतरी हुई है। बीते शनिवार को चांदी 1,05,193 रुपए पर थी, जो अब 1,07,580 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। चांदी का ऑलटाइम हाइएस्ट ₹1,09,550 रुपए है। 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr