
Gold Rate Today: सोने के रेट में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली। 17 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 134 रुपए की गिरावट के साथ 60,512 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले बुधवार 17 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 60,646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के दाम
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,740 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,470 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 63,190 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,640 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,740 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,540 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,830 रुपए प्रति 10 ग्राम
फिर 61 हजार से नीचे आया Gold
सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से 61 हजार रुपए के उपर बनी हुई थीं, लेकिन अब ये एक बार फिर 61 हजार के नीचे आ गया है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो 2023 में सोने की कीमतों में आगे तेजी आ सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। भारत में शादी के सीजन की शुरुआत के चलते स्वर्ण आभूषणों की डिमांड भी बनी रहेगी।
आखिर क्यों अलग-अलग होते हैं सोने के भाव
सोने की कीमतें हर एक शहर में अलग-अलग होती हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतों की जानकारी होती है। ये सभी कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की होती हैं। हालांकि, ये रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इसमें GST चार्ज शामिल नहीं होता है। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त सोने के रेट में टैक्स भी शामिल होता है, जिसकी वजह से कीमत ज्यादा होती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price Today: सोने के भाव 17 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News