Gold Rate Today: सोना हफ्ते के पहले दिन ही टूटा, जानें 19 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे Rate

Published : Jun 19, 2023, 07:25 PM IST
Gold Price

सार

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। 19 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। 19 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार 16 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,582 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,440 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,780 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,470 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,910 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,160 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार के नीचे चल रहा Gold का भाव

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि सोना लगातार 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की खबर है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

64 हजार को छू सकता है Gold

विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के दाम एक बार फिर तेज हो सकते हैं। 2023 के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। दरअसल, भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इसके कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

19 जून से मिल रहा सस्ते में सोना खरीदने का मौका, जानें 1 ग्राम के लिए देने होंगे कितने रुपए?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr