
Gold Rate Today: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोने के रेट में हल्की गिरावट देखने को मिली। भारतीय सराफा बाजार में 6 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार की शाम को सोना 58,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,700 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,110 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,620 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,080 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,990 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
अब भी 59 हजार के नीचे बना हुआ है Gold
सोने के भाव में पिछले कुछ समय से लगातार नरमी देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहा है। सोने में गिरावट का कारण अमेरिका में लोन की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की खबरें हैं। इसके साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट भी सोने की कीमतों में उछाल को कहीं न कहीं रोक रही है।
क्या 64 हजार तक पहुंचेगा सोना?
विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के रेट में एक बार फिर तेजी लौट सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को आसानी से छू सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होना है। इसके साथ ही त्योहारी मांग निकलने से भी सोने की डिमांड में तेजी आ सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price: सस्ता हुआ सोना, जानें 5 जुलाई को इन 10 शहरों में क्या रहे Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News