HDB Financial IPO: लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में धमाल, हर 1 शेयर पर कितना प्रीमियम

Published : Jun 30, 2025, 12:47 PM ISTUpdated : Jun 30, 2025, 12:49 PM IST
Share Market

सार

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO की लिस्टिंग 2 जुलाई को होगी। ग्रे मार्केट में शेयर 8% से ज्यादा प्रीमियम पर, ₹800 के आसपास लिस्टिंग की उम्मीद। IPO 17.65 गुना सब्सक्राइब हुआ।

HDB Financial IPO GMP Today: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ की लिस्टिंग बुधवार 2 जुलाई को होगी। बता दें कि इश्यू 25 से 27 जून के बीच खुला था। इस दौरान ये कुल 17.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे ज्यादा 58.64 गुना बोलियां क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स कैटैगरी में मिलीं। इसके अलावा NII कैटेगरी में 10.55 और रिटेल कैटेगरी में इश्यू 1.51 गुना सब्सक्राइब हुआ। बता दें कि लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में इश्यू धमाल मचा रहा है।

कितना पहुंचा HDB Financial का जीएमपी?

Investorgain के मुताबिक, 30 जून को सुबह 11.30 बजे तक HDB Financial Services के शेयर ग्रे मार्केट में 8.11% यानी 60 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। इस हिसाब से देखें तो ये अपने अपर प्राइस बैंड यानी 740 रुपए से 60 रुपए प्लस यानी 800 के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि, जरूरी नहीं कि एक्चुअल मार्केट में लिस्टिंग भी जीएमपी के हिसाब से ही हो। किसी भी आईपीओ में निवेश से पहले उसके फंडामेंटल्स देखना जरूरी होता है।

IPO के तहत कुल कितने शेयर जारी करेगी कंपनी?

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ का साइज 12500 करोड़ रुपए है। कंपनी इस मूल्य के कुल 16.89 करोड़ शेयर जारी करने जा रही है। इसमें 2500 करोड़ मूल्य के 3,37,83,783 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर होंगे, वहीं 10000 करोड़ मूल्य के 13,51,35,135 शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर और प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री कर रहे हैं।

कब होगी HDB Financial IPO की लिस्टिंग?

शुक्रवार 27 जून को HDB Financial IPO का इश्यू क्लोज हुआ। उसके बाद दो दिन शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार 30 जून से अलॉटमेंट प्रॉसेस शुरू हुई है। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में 1 जुलाई तक शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों को अलॉटमेंट नहीं मिलता, उनके बैंक खातों में इसी दिन रिफंड आ जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर एक साथ बुधवार 2 जुलाई को होगी।

क्या करती है HDB Financial Services?

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक रिटेल फोकस्ड नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है, जो 2007 में इनकॉर्पोरेट हुई। कंपनी 10% सालाना से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रोवाइड कराती है। ये 20 लाख रुपए तक का लोन देती है, जिसका भुगतान 5 साल की अवधि में किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी प्रमोटर्स को बैक-ऑफिस सर्विसेज, कलेक्शन और सेल्स सपोर्ट सर्विसेज व बीपीओ सर्विसेज भी प्रोवाइड कराती है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?