
Mentha Farming: देश के किसान अब पारंपरिक खेती की बजाय नगदी फसलों से अच्छा-खास मुनाफा कमा रहे हैं। यही वजह है कि हर कोई कम वक्त में उपज देने वाली इन फसलों को लगा रहा है। इन्हीं में से एक फसल है, हर्बल प्रोडक्ट्स बनाने में काम आने वाले मेंथा की। ये एक ऐसी फसल है, जिसे किसान भाई सिर्फ 3 महीने लगाकर तीन गुना तक कमाई कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
मेंथा की खेती के लिए गहरी जुताई करनी चाहिए। मिट्टी पलटने वाले हल (Plough) से कम से कम एक बार जुताई जरूर करें। इसके बाद दो या तीन बार कल्टीवेटर से जुताई करें। हर बार जुताई के बाद पाटा लगाकर मिट्टी को भुरभुरा कर लें। इसके साथ ही जमीन में पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
मेंथा की बुवाई के लिए फरवरी से अप्रैल तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। जापानी मेंथा की रोपाई के लिए लाइन की दूरी 30-40 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। वहीं, देशी पोदीना की रोपाई के लिए लाइन की दूरी 45-60 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
इतनी बड़ी बंद गोभी पहले नहीं देखी होगी! UP के किसान का कमाल, 10 लोग आराम से खा सकते हैं!
मेंथा को देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मसलन कहीं इसे पिपरमिंट या पोदीना तो कहीं कर्पूरमिंट कहते हैं। इसका इस्तेमाल हर्बल औषधियों के अलावा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, तेल, टूथपेस्ट, सिगरेट उद्योग और कैंडी बनाने में किया जाता है। मेंथा की फसल की पहली कटाई फूल आने यानी करीब 90 दिन के बाद करनी चाहिए। दूसरी कटाई पहली कटाई के लगभग 40-45 दिनों बाद की जाती है। कटाई धूप में करके रात भर छोड़ देना चाहिए।
मेंथा की खेती की लागत की तुलना में कमाई तीन गुना तक है। इससे प्रति हेक्टेयर करीब 125 से 150 किलो तक तेल मिल जाता है। इसकी फसल करीब तीन महीने यानी 90 से 100 दिन में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को उनका मुनाफा मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता। 1 एकड़ मेंथा की फसल लगाने में करीब 20-25 हजार रुपए का खर्च आता है। मार्केट में इसका भाव 1000 से 1500 रुपए प्रति किलो तक है। कटाई के बाद एक एकड़ की फसल में 1,00000 रुपए तक की आमदनी हो जाती है। यानी खर्च निकालकर किसान भाई बड़े आराम से इससे करीब 3 गुना कमाई कर सकते हैं।
ये भी देखें :
शेयर जिसने खड़ा किया नोटों का बुर्ज खलीफा, 444 के पार पहुंचा 6 रुपए वाला Stock
Success Story: प्याज की खेती कर लाखों रुपए कमाता है ये किसान, कमाई जानकर शॉक्ड रह जाएंगे आप
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News