
Aadhaar Card Verification: भारत में आधार कार्ड हर उम्र के लोगों के लिए पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। यह न सिर्फ आपकी पहचान का प्रमाण है, बल्कि आपके एड्रेस का भी सबूत देता है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा लेने तक, करीब हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन, बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी के कारण नकली आधार कार्ड का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में घर बैठे आधार कार्ड की वैरिफिकेशन करना बेहद जरूरी हो गया है। इस आर्टिकल में जानिए कैसे आप मिनटों में पता कर सकते हैं कि आपका आधार असली है या नकली?
क्या मैं घर बैठे किसी का आधार वैरिफाई कर सकता हूं?
हां। mAadhaar ऐप या UIDAI की वेबसाइट के जरिए आप मिनटों में किसी का आधार असली है या नकली पता कर सकते हैं।
QR कोड से आधार कैसे चेक करें?
हर आधार कार्ड पर QR कोड होता है। mAadhaar ऐप खोलें, QR को स्कैन करें और स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी से वैरिफाई करें।
अगर स्क्रीन पर 'No such Aadhaar found' दिखे तो क्या करें?
इसका मतलब है कि आधार नंबर असली नहीं है या गलत है। ऐसी स्थिति में तुरंत UIDAI से संपर्क करें।
किन मामलों में आधार वैरिफिकेशन जरूरी है?
क्या किसी भी वेबसाइट पर आधार नंबर डाल सकते हैं?
नहीं! हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर ही आधार नंबर दर्ज करें।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं आधार कार्ड के ये 5 बड़े फायदे, ज्यादातर लोग अनजान!
इसे भी पढ़ें- अब Aadhaar KYC के लिए न OTP चाहिए, न आधार नंबर? UIDAI ला रहा सुपर-सेफ तरीका
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News