मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, जानें किस मामले में मार ली बाजी

Published : Mar 27, 2025, 08:02 PM IST
Ambani vs Adani

सार

Mukesh ambani vs Gautam adani: हुरुन रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर। लेकिन एक मामले में गौतम अडानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं !

Hurun Rich List: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब भी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हुए हैं। वहीं, उनके बाद दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी का नाम है। बता दें कि भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हो गई है, जो पहले 271 थी। वहीं, इनकी कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपए है। बता दें कि रोशनी नाडार इस लिस्ट में शामिल होने वाली टॉप 10 में एकमात्र महिला हैं। HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की है, जिसके चलते वो पहली बार टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल हुई हैं।

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में गौतम अडानी भारत के टॉप वेल्थ गेनर बने। उनकी संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। भले ही मुकेश अंबानी 8.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर शख्स हैं, लेकिन उनकी संपत्ति घटी है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में 13% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौतम अडानी की संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपए है। बता दें कि जनवरी, 2024 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी भारत के नंबर वन और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। हालांकि, इस रिपोर्ट ने उनका काफी नुकसान किया।

भारत के टॉप सबसे अमीर लोग 

रैंकनामसंपत्ति (लाख करोड़ रुपए में)कंपनी
1मुकेश अंबानी एंड फैमिली8.6रिलायंस इंडस्ट्रीज
2गौतम अडानी एंड फैमिली8.4अडानी ग्रुप
3रोशनी नाडार एंड फैमिली3.5HCL टेक्नोलॉजी
4दिलीप संघवी एंड फैमिली2.5SUN फॉर्मा
5अजीम प्रेमजी एंड फैमिली2.2विप्रो
6कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली 2.0आदित्य बिड़ला ग्रुप
6साइरस पूनावाला एंड फैमिली2.0सीरम इंस्टिट्यूट
7नीरज बजाज एंड फैमिली1.6बजाज ऑटो
8रवि जयपुरिया एंड फैमिली1.4RJ कॉर्प
8राधाकिशन दमानी एंड फैमिली1.4एवेन्यू सुपरमार्ट

Elon Musk अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद मस्क की नेटवर्थ में 82% (189 अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है। उनकी कुल नेटवर्थ 34.32 लाख करोड़ रुपए है। उनके बाद अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 22.83 लाख करोड़ के साथ दूसरे और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 20.77 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे पर ओरेकल के लैरी एलिसन 17.42 और पांचवे पर बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट 14.33 लाख करोड़ का नाम है।  

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?