
बिजनेस डेस्क. मार्च का महीना खत्म होने ही वाला है। इसी के साथ फाइनेंशियल ईयर 2023-24 खत्म हो जाएगा। ऐसे में कॉर्पोरेट कंपनियों में अप्रेजल का समय भी आ गया है। ऐसे में जल्द ही इंक्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले ही आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा को कंपनी ने 30 करोड़ रुपए का इंक्रीमेंट दिया है। कृष्णा इस कंपनी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनकी हर दिन की कमाई 45 लाख रुपए है।
3 दशक पहले जॉइन की थी कंपनी
अरविंद कृष्णा ने लगभग 34 साल पहले टेक कंपनी आईबीएम को जॉइन किया था। अभी वह इस कंपनी को लीड कर रहे है। उन्हें साल 2020 में कंपनी का सीईओ बनाया था। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि 2023 में अरविंद कृष्णा के पैकेज में 30 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की है। अब उनका एनुअल पैकेज 135 करोड़ रुपए हो चुका है। इससे पहले उनका पैकेज 135 करोड़ रुपए था।
अब जानिए कंपनी के बारे में
आईबीएम दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी कंपनियों में शमिल है। इस कंपनी ने कभी रतन टाटा को भी नौकरी पर नौकरी रखा था। इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.57 लाख करोड़ रुपए है। अरविंद ने साल 1990 में कंपनी जॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने कई पोस्ट पर काम किया, जिसके बाद वह अब इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अरविंद कृष्णा ने आईबीएम के लिए कॉर्पोरेट डील कराई थी। उन्होंने सीईओ पद पर रहते हुए रेड हैट कंपनी का अधिग्रहण किया था। यह डील करीब 34 अरब डॉलर में हुई।
अब जानें अरविंद के बारे में
अरविंद कृष्णा का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में अफसर थे। इनकी स्कूलिंग तमिलनाडु में हुई। इसके बाद वह देहरादून पहुंचे और फिर आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। फिर वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने अमेरिका चले गए।
यह भी पढ़ें…
MGNREGA: मनरेगा की मजदूरी बढ़ी, जानें किस राज्य में अब कितना मिलेगा पैसा
Tax बचाने का लास्ट चांस : 3 दिन में कर लीजिए ये जरूरी काम, बचेगा पैसा
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News