जापान को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, अब सिर्फ 3 देश आगे

Published : May 25, 2025, 12:08 PM ISTUpdated : May 25, 2025, 12:12 PM IST
Indian economy

सार

Indian Economy: भारत जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ($4 ट्रिलियन) बन गया है। अमेरिका, चीन, जर्मनी ही अब भारत से आगे हैं। तेज़ विकास दर जारी रही तो अगले 3 सालों में भारत तीसरे स्थान पर होगा।

India Becomes World 4th Largest Economy: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए खुशखबरी है। भारतीय अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है। नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद सीईओ BVR सुब्रह्मण्यम ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है और हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुके हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अब 4000 अरब डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) की हो चुकी है।

भारत से आगे अब सिर्फ 3 देश

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा- हमने जापान को पछाड़कर इतिहास रच दिया है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। उन्होंने कहा- हम इसी रफ्तार से काम करते रहे तो अगले 3 साल में जर्मनी को पछाड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

Tariff का तनाव भी नहीं रोक पाया भारत की ग्रोथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के तमाम देशों पर टैरिफ लगाया गया। टैरिफ के चलते कई देशों की इकोनॉमिक ग्रोथ धीमी पड़ गई, लेकिन भारत की रफ्तार में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ तनाव का असर भी भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं दिख रहा है। भारत लंबे समय से दुनिया की सबसे तेज बढ़ती इकोनॉमी है।

चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.8 रहने का अनुमान

Careedge Ratings की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.8 प्रतिशत रह सकती है। इसके बाद फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की कुल जीडीी ग्रोथ 6.3% रहेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एग्रीकल्चर, होटल एंड हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शानदार परफार्मेंस की बदौलत भारत ने ये ग्रोथ हासिल की है। बता दें कि World Bank से IMF और दूसरी ग्लोबल एजेंसियों ने भी भारतीय इकोनॉमी की तारीफ करते हुए भविष्य में भी उसकी विकास दर शानदार रहने का अनुमान जताया है।

दुनिया की 5 सबसे बड़ी इकोनॉमी

रैंक

देश 

जीडीपी (डॉलर में)

1अमेरिका$30.34 trillion
2चीन$19.53 trillion
3जर्मनी$4.92 trillion
4भारत$4.39 trillion
5जापान$4.27 trillion

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?