
बिजनेस डेस्क. हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। ऐसे में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। आपको बता दें कि RBI की बैंक हॉलिडे के मुताबिक मई में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार सहित दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।
1 मई को इन राज्यों बैंक रहेंगे बंद
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस अवसर पर तमिलनाडु असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, बंगाल, गोवा और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महाराष्ट्र दिवस के कारण 1 मई को पूरे महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 5 मई को रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
7 मई को लोकसभा चुनाव के कारण बैंक बंद
7 मई लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण रहेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 8 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 10 मई को बसव जयंती पर कर्नाटक में बैंक बंद होंगे। 13 मई को श्रीनगर में बंद होंगे। 16 मई को सिक्किम दिवस को बैंक बंद रहेंगे। 20 मई को महाराष्ट्र में चुनाव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर इन राज्यों में बैंक हॉलिडे
23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसे में त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद होंगे।
यह भी पढ़ें…
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News