Published : Mar 05, 2024, 06:11 PM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 07:59 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस स्कीम में निवेश कर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते है। हम आपको बताने जा रहे है एक स्कीम के बारे में जिसमें आप कम समय में ज्याद रकम वापस ले सकते है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं अपने लिए कुछ इन्वेस्टमेंट स्कीम में इन्वेस्ट कर के कम समय में बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकती है। आज हम आपको इसी तरह की एक स्कीम के बारे में बता रहे है।
26
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट ने इस योजना को सरकार ने साल 2023 में लॉन्च की थी। यह एक छोटी बचत योजना है। इसमें आप दो साल तक निवेश कर सकती है।
36
यह योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है। इसमें ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकते है। इस स्कीम में महिलाएं 2 साल के लिए खुलवा सकती हैं।
46
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में जमा राशि पर 7.5% का ब्याज मिलता है।
56
इस योजना में निवेश करके महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। इस योजना में 10 साल की या इससे ज्यादा उम्र की महिलाएं इन्वेस्ट कर सकती हैं।
66
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में 2 लाख रुपए जमा करने पर आपको दो साल बाद 2,31,125 रुपए मिलेंगे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News