
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं, उनका बिनजेस वर्ल्ड वाइड फैला हुआ है, पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) से लेकर बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं हालांकि इन सबके बीच अगर किसी की चर्चा होती है तो वह ईशा अंबानी (Isha Ambani) हैं, जो दो बच्चों की मां बनने के बाद भी बिजनेस वर्ल्ड में सक्रिय हैं। इतना ही नहीं, वह लगातार ग्रोथ भी रही हैं।
ऐसे में आज आपको बताएंगे, ईशा अंबानी ने भारत में लॉन्च किये हुए 5 ब्रांड्स के बारे में, जो अब लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
ईशा अंबानी के नेतृत्व में अजियो को 2016 में लॉन्च किया गया था, जो आज भारत का सबसे पॉपुलर फैशन प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां पर मीडियम रेंज में वेस्टर्न और ट्रेंडी क्लोथ खरीदें जा सकते हैं, साथ में एथनिक वियर का बढ़िया कलेक्शन देखने को मिलता है।
क्यों फेमस हुआ- टाटा के Zudio के तरह किफायती दामों में ट्रेंडी कलेक्शन उपलब्ध कराना।
रिलायंस ट्रेंड की भारत में बड़ी चेन मिल जाएगी, इसे रिब्रांड करने का क्रेडिट ईशा अंबानी को जाता है। यूथ और मिडिल क्लास फैमिली की च्वाइज पर फोकस किया गया, जिस वजह से लोग आकर्षित हुए।
खासियत- किफायती फैशन के साथ लोगों का ब्रांड भरोसा
ईशा अंबानी ने ब्यूटी और स्किनकेयर में निवेश करते हुए 2023 में Tira Beauty की शुरुआत की थी, ये खासकर लड़कियों को पसंद आ रहा हैं, यहां पर एक से बढ़कर वुमन सेंट्रिक प्रोडेक्ट सेल और ऑफर में खरीदें जा सकते हैं। आज ये Nykaa को कड़ी टक्कर दे रहा है।
खासियत- स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट पर फोकस
ये भी पढ़ें- अंबानी के एंटीलिया के वो 10 टॉप सीक्रेट, जो अंदर रहने वालों को भी नहीं पता!
Hamleys ब्रिटिश टॉय कंपनी है, जिसे बीते सालों रिलायंस ने खरीदा था। भारतीय बाजार में इसे पेश करने के लिए ईशा अंबानी ने रिडिजाइन किया। आज के समय में ये केवल बच्चों के लिए टॉय स्टोर नहीं बल्कि फुल फैमिली स्पॉट बन चुका है।
इस लग्जरी ब्रांड को 2021 में ईशा अंबानी ने लॉन्च किया, जो प्रीमियम ग्रॉसरी पर फोकस करता हैं। ये प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए हैं जो हेल्दी और हाई-क्वालिटी चीजें पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 7 बिजनेस संभालती हैं नीता अंबानी
ईशा अंबानी बच्चों की परवरिश के साथ पिता मुकेश अंबानी के बिजनेस में हाथ बंटवा रही हैं, वह लगातार बिजनेस वर्ल्ड में सक्रिय हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की नेटवर्ट करीब 830 करोड़ रुपए के आसपास है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News