मुकेश और नीता अंबानी की बेटी हाल ही में अपने बच्चों के प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान ईशा अंबानी बिन मेकअप लुक में नजर आईं। आम लोगों की भीड़ के बीच ईशा अंबानी स्कूल के गेट के बाहर कृष्णा और आदिया की राह तकती दिखीं।
मुकेश और नीता अंबानी की बेटी हाल ही में अपने बच्चों के प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान ईशा अंबानी बिन मेकअप लुक में नजर आईं।
29
आम लोगों के बीच गेट के बाहर बच्चों का इंतजार करती रहीं ईशा अंबानी
आम लोगों की भीड़ के बीच ईशा अंबानी स्कूल के गेट के बाहर कृष्णा और आदिया की राह तकती नजर आईं। बता दें कि ईशा खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती हैं।
39
खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती हैं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी खुद ही बच्चों को प्ले स्कूल छोड़ने और पिक करने जाती हैं।
49
स्कूल के बाहर बच्चों का इंतजार करते कैमरे में कैद हुईं ईशा अंबानी
13 मार्च, 2024 को जब ईशा अंबानी अपने बच्चों को पिक करने प्ले स्कूल पहुंचीं तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
59
गेट के बाहर बच्चों को तलाश रही थीं ईशा अंबानी की आंखें
इस दौरान ईशा अंबानी कैजुअल लुक में दिखीं। उन्होंने पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। प्ले स्कूल के गेट के बार ईशा की आंखें अपने बच्चों को तलाश रही थीं।
69
आदिया को गोद में लिए नजर आईं ईशा अंबानी
जैसे ही ईशा अंबानी की बेटी आदिया बाहर आई तो उन्होंने उसे गोद में उठा लिया। बो क्लिप के साथ पोनीटेल में आदिया बेहद क्यूट लग रही थीं।
79
दिसंबर, 2018 में हुई ईशा अंबानी की शादी
ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को आनंद पीरामल से हुई। आनंद पीरामल ग्रुप के मुखिया अजय और स्वाति के बेटे हैं।
89
नवंबर, 2022 में जुड़वा बच्चों की मां बनीं ईशा अंबानी
शादी के करीब 4 साल बाद ईशा अंबानी ने 19 नवंबर, 2022 को जुड़वां बच्चों आदिया और कृष्णा को जन्म दिया।
99
मामा की शादी में पोज देते दिखे थे ईशा अंबानी के बच्चे
हाल ही में मामा अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में आदिया और कृष्णा मम्मी ईशा अंबानी की गोद में पोज देते नजर आए थे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News