EPFO New Members: देश में तेजी से बढ़ रहीं JOBS, सबूत हैं ईपीएफओ से जुड़े ये आंकड़े

Published : Feb 21, 2024, 07:43 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 07:44 PM IST
Jobs data epfo

सार

भारत में नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका सबूत हैं EPFO द्वारा जारी किए गए ये आंकड़े जिसमें बताया गया है कि दिसंबर, 2023 में 15.62 लाख नए अकाउंट खोले गए हैं। 

EPFO Members Data: भारत में नई नौकरियों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO हाल ही में जो आंकड़े दिए हैं, वो वाकई खुश करने वाले हैं। इसके मुताबिक, दिसंबर, 2023 में 15.62 लाख नए अकाउंट खोले गए हैं। ये आंकड़ा पिछले 3 महीनों के दौरान सबसे ज्यादा है। दिसंबर, 2022 के मुकाबले इसमें 4.62% की तेजी आई है।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर-2023 की तुलना में दिसंबर, 2023 में 11.97% ज्यादा अकाउंट खोले गए। इस दौरान EPFO ने 13.95 लाख नए मेंबर जोड़े थे। सबसे ज्यादा अकाउंट महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्यों के हैं, जहां से करीब 58.33 फीसदी मेंबर शामिल हुए। ये आकंड़े साफतौर पर बता रहे हैं कि देश में नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इन सेक्टर्स में खुले सबसे ज्यादा अकाउंट

EPFO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में जो 15.62 लाख मेंबर जुड़े हैं, उनमें से 8.41 लाख पहली बार EPF में शामिल हुए हैं। ये पिछले तीन महीनों के दौरान सबसे अधिक है। वहीं, नवंबर 2023 की तुलना में ये 14.21% ज्यादा है। सबसे ज्यादा EPFO खाते आयरन एंड स्टील, बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन, मैनपावर सप्लाई, सिक्योरिटी सर्विसेज और जनरल इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े।

57% नए मेंबर 18-25 साल के बीच

EPFO के मुताबिक, दिसंबर 2023 में खाता खुलवाने वाले नए सदस्यों में 57.18% युवा हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है। ये आंकड़ा बताता है कि वर्क फोर्स में शामिल होने वाले ज्यादातर मेंबर युवा हैं। कंपनियां युवाओं को नौकरियां देना प्रिफर कर रही हैं। वहीं, 12.02 लाख मेंबर ऐसे हैं, जो EPFO से बाहर चले गए थे और लेकिन बाद में फिर से शामिल हो गए।

महिलाओं की संख्या में 3.54% का इजाफा

EPFO के मुताबिक, 8.41 लाख नए सदस्यों में से करीब 2.09 लाख महिला मेंबर हैं। नवंबर, 2023 की तुलना में ये 7.57% ज्यादा है। इसके अलावा, दिसंबर महीने के दौरान नेट महिला मेंबर की संख्या की 2.90 लाख रही। यह नवंबर, 2023 की तुलना में करीब 3.54% ज्यादा है।

ये भी देखें : 

पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी से भी ज्यादा है TATA ग्रुप की मार्केट वैल्यू, जानें कितने अरब डॉलर?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें