कम पढ़ाई, ज्यादा कमाई: बिना डिग्री ₹50K महीना कमाने के 5 धांसू Ideas

Published : Jun 03, 2025, 05:39 PM IST

Jobs without Degree : कम पढ़ाई की है या डिग्री नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब कागज-कलम से ज्यादा कमाल वाले हुनर की डिमांड है। अगर आपमें टैलेंट है, स्मार्टली सोचते हैं और सीखना चाहते हैं तो बिना डिग्री महीने का 50 हजार तक कमा सकते हैं। 

PREV
15
1. Video Editing

आज हर YouTuber, ब्रांड और इंस्टा क्रिएटर को स्मार्ट वीडियो एडिटर चाहिए। सिर्फ Premiere Pro या CapCut पकड़कर घर बैठे ही कमाई शुरू कर सकते हैं। इससे मंथली 20 हजार से लेकर 1 लाख तक कमा सकते हैं। YouTube, Skillshare और Coursera से काम सीख सकते हैं। क्लाइंट्स Fiverr, Upwork और Freelancer से ढूंढ सकते हैं।

25
2. Freelance Graphic Design

फोटोशॉप (Photoshop) या Canva से बढ़िया इमेज बनाकर पोस्टर डिजाइन तैयार कर सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी से बड़े-बड़े ब्रांड्स को इंप्रेस करके मंथली 30-80 हजार तक बड़े ही आसानी से कमा सकते हैं। आप चाहें तो इंस्टाग्राम पर पोर्टफोलियो भी बना सकते हैं।

35
3. Amazon या Flipkart Reselling

क्या आपने कभी सोचा है कि अमेजन पर जो प्रोडक्ट 399 रुपए में है, उसे कोई 120 रुपए में कैसे लाकर बेचता है? थोड़ा रिसर्च, थोड़ी समझ और बिना इन्वेस्टमेंट रीसेलिंग का काम कर सकते हैं। Meesho और Glowroad पर भी ट्राय कर सकते हैं। मंथली कमाई 25 हजार से लेर 1 लाख तक हो सकती है।

45
4. Mobile Repairing या लैपटॉप सर्विसिंग

अगर आप थोड़े टेक्निकल हैं तो मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग सीख सकते हैं। हर कॉलोनी में हर दिन क्लाइंट मिलते हैं। लोकल कोर्स 3-6 महीने में सीक सकते हैं। इससे 30 हजार से 70 हजार तक सॉलिड कमाई हो सकती है।

55
5. Voiceover Artist

अगर आपकी आवाज दमदार है तो आपको डिग्री की जरूरत नहीं होगी। आप स्टोरी, ऐड्स, रील्स या गेम्स को अपनी आवाज देकर मंथली 30-70 हजार तक कमा सकते हैं। सिर्फ प्रैक्टिस और माइक से आपकी आवाज इनकम का जरिया बन सकती है। इसके लिए Voices.com और Voice123 पर बढ़िया सैंपल बनाकर डालें। इससे आपको काम जल्दी मिल सकता है। इंस्टाग्राम पर भी ऐसा ही कर सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories