JP Associates: अडानी ग्रुप की बाजी पक्की! जानें किसने लगाई कितनी बोली?

Published : Jul 08, 2025, 03:16 PM IST
Adani group

सार

जेपी एसोसिएट्स की बोली में अडानी ग्रुप सबसे आगे दिख रहा है। बिना शर्त 12600 करोड़ की बोली लगाकर अडानी ने डालमिया भारत ग्रुप समेत अन्य प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी है। क्या अडानी ग्रुप को मिलेगी ये डील?

JP Associates Adani Group Deal: जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस ग्रुप से जुड़ा जेपी पावर का शेयर भी पिछले कुछ दिनों में खासा बढ़ चुका है। बता दें कि जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप के अलावा और भी कई बड़े समूहों ने बोली लगाई है। हालांकि, इन सबमें अडानी ही बाजी मरते दिख रहे हैं। आखिर अडानी ग्रुप को क्यों मिल सकती है ये डील, आइए जानते हैं।

Adani ग्रुप ने बिना शर्त लगाई 12600 करोड़ रुपए की बोली

अडानी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए बिना किसी शर्त के 12600 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। यानी अगर वो कंपनी खरीदते हैं तो उन्होंने इसके लिए किसी भी तरह के बदलाव की कोई शर्त नहीं रखी है। अडानी का सौदा सबसे ज्यादा क्लियर है।

डालमिया भारत ग्रुप ने लगाई सबसे बड़ी बोली, लेकिन 1 शर्त भी

सूत्रों के मुताबिक, अडानी समूह के अलावा जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए कुल 5 बोलियां मिली हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14600 करोड़ की बोली डालमिया भारत ग्रुप ने लगाई है। हालांकि, इसमें एक शर्त है जो कि विवादित जमीन से जुड़ी है। अगर इस कीमती जमीन का केस सॉल्व नहीं होता तो ग्रुप की बोली 12600 करोड़ रुपए ही रह जाएगी। मतलब ये रकम अडानी ग्रुप के बिना शर्त वाले ऑफर के बराबर ही कहलाएगी।

अडानी के अलावा किस ग्रुप ने लगाई कितने की बोली?

अडानी और डालमिया भारत ग्रुप के अलावा जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए वेदांता ग्रुप ने 12500 करोड़, जिंदल पावर ने 10300 करोड़, PNC इन्फ्राटेक ने 9500 करोड़ रुपए की बोलियां लगाई हैं। बता दें कि जयप्रकाश एसोसिएट्स पर करीब 57185 करोड़ रुपए का कर्ज होने का दावा किया जा रहा है।

किन सेक्टर में है जेपी एसोसिएट्स का बिजनेस?

जेपी ग्रुप का बिजनेस कइ सेक्टर्स में फैला है। इनमें सीमेंट, बिजली, ईपीसी, होटल, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और स्पोर्ट्स शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर, मसूरी और आगरा में जेपी ग्रुप के 5 होटल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 4 सीमेंट प्लांट हैं। साथ ही एमपी में ही पट्टे पर ली गई चूना पत्थर की खदानें भी हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें