
Richest People List: दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका है, जहां 9 लाख से ज्यादा सुपररिच लोग रहते हैं। पूरी दुनिया में 38.7 प्रतिशत अमीरों की हिस्सेदारी रखता है। वहीं, इस मामले में भारत चौथे नंबर पर है। साल 2024 के आखिर तक भारत में 85,698 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स थे, जोकि पूरी दुनिया का 3.7 प्रतिशत है।
नाइट फ्रैंक की 'द वेल्थ रिपोर्ट 2025' के मुताबिक, 2023 में भारत में अमीरों की संख्या 80,686 थी, जो 2024 तक बढ़कर 85,698 पहुंच गई। यानी एक साल में भारत में 5009 सुपररिच बढ़ गए। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
नाइट फ्रैंक की 'द वेल्थ रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारत में जिस तरह से अमीरों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखकर अनुमान है कि 2028 तक यहां सुपररिच लोगों की संख्या बढ़क 93,753 तक पहुंच जाएगी।
| देश | अमीरों की संख्या | पूरी दुनिया में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी |
| अमेरिका | 9,05,413 | 38.7 प्रतिशत |
| चीन | 4,71,634 | 20.1 प्रतिशत |
| जापान | 1,22,119 | 5.2 प्रतिशत |
| भारत | 85,698 | 3.7 प्रतिशत |
| जर्मनी | 69,798 | 3.0 प्रतिशत |
| कनाडा | 64,988 | 2.8 प्रतिशत |
| यूनाइटेड किंगडम | 55,667 | 2.4 प्रतिशत |
| फ्रांस | 51,254 | 2.2 प्रतिशत |
| ऑस्ट्रेलिया | 42,789 | 1.8 प्रतिशत |
| हांगकांग | 42,715 | 1.8 प्रतिशत |
रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% का इजाफा हुआ है। 2024 में भारत में 191 अरबपति हैं, जबकि 2023 में ये आंकड़ा 165 था। वहीं, भारतीय अरबपतियों की कुल नेटवर्थ करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है। पूरी दुनिया में अरबपतियों की कुल संपत्ति के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। पहले पर 5.7 ट्रिलियन डॉलर की दौलत के साथ अमेरिका, जबकि दूसरे पर 1.34 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन का नंबर है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News