बाप रे बाप! 14300 गुना रिटर्न..जिसके पास सिर्फ 70 शेयर वो भी करोड़पति

Published : Jul 07, 2025, 08:33 PM ISTUpdated : Jul 07, 2025, 08:34 PM IST
mrf share price today

सार

Indias Most Expensive Share Price: MRF का शेयर ₹1.4 लाख के पार! 70 शेयर से बन सकते हैं करोड़पति। 1993 में सिर्फ़ ₹10 का था ये शेयर, जानिए इसकी सफलता की कहानी।

Indias Most Expensive Stock: शेयर बाजार में हर दिन करीब 4300 शेयरों में ट्रेडिंग होती है। इनमें कुछ पैसों से लेकर लाखों रुपए की कीमत वाले स्टॉक भी शामिल हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं भारत का सबसे महंगा शेयर कौन-सा है। इस स्टॉक की कीमत इतनी ज्यादा है कि जिसके पास 70 शेयर होंगे, वो भी करोड़पति होगा। आखिर किस कंपनी का है ये स्टॉक, आइए जानते हैं।

टायर कंपनी MRF का शेयर सबसे महंगा

टायर बनाने वाली कंपनी MRF का स्टॉक लंबे समय से देश का सबसे महंगा शेयर बना हुआ है। 7 जुलाई को मार्केट क्लोजिंग के बाद इसके एक शेयर की कीमत 1,43,135 रुपए है। इस स्टॉक का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 1,47,890 रुपए है। वहीं, 1 साल का सबसे निचला स्तर 1,00,500 रुपए का है।

MRF का शेयर दे चुका 14313 गुना रिटर्न

जिस निवेशक के पास एमआरएफ कंपनी के 70 शेयर भी होंगे, वो आज की तारीख में करोड़पति है। बता दें कि 1993 में इसके एक शेयर की कीमत सिर्फ 10 रुपए थी। वहीं, मार्च 2005 तक इसके शेयर की कीमत 3000 रुपए हो गई। इसके बाद मई 2013 तक MRF का शेयर 15000 रुपए तक पहुंच गया। अप्रैल, 2018 तक MRF के एक शेयर की कीमत 80,000 रुपए के पार चली गई। फरवरी 2022 में MRF का शेयर 1 लाख रुपए से भी ऊपर निकल गया। वहीं, अब स्टॉक की कीमत 1,43,135 रुपए है। यानी 31 साल में एमआरएफ का शेयर निवेशकों को 14,313 गुना रिटर्न दे चुका है।

क्यों इतनी ज्यादा है MRF के शेयर की कीमत?

MRF के शेयर की कीमत इतनी ज्यादा होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है, इसका एक भी बार स्प्लिट न होना। सामान्यत: जब कोई कंपनी ग्रोथ करती है तो उसके साथ शेयर की कीमत भी बढ़ती है। ऐसे में एक समय शेयर की कीमत इतनी ज्यादा हो जाती है कि आम निवेशक उसे खरीद नहीं पाता। तब कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट करती हैं और उस एक शेयर को दो या तीन शेयरों में तोड़ देती हैं। लेकिन एमआरएफ का शेयर अब तक एक बार भी स्प्लिट नहीं हुआ है, जिसके चलते इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

आजादी के पहले शुरू हुई MRF कंपनी

बता दें कि MRF कंपनी की शुरुआत 1946 में हुई। हालांकि, पहले कंपनी सिर्फ गुब्बारे और खिलौने बनाने का काम करती थी। 1960 से कंपनी ने रबर के टायर बनाने शुरू किया। फिलहाल ये देश की सबसे बड़ी टायर कंपनी है। इसके टायर दुनियाभर के 75 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जाते हैं। फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप 60,705 करोड़ रुपए है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?