Ambani का एंटीलिया या बुर्ज खलीफा, दोनों में कौन ज्यादा महंगा

Published : Apr 13, 2025, 01:54 PM IST

Antilia vs Burj Khalifa: मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। वहीं, दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची और आलीशान इमारत है। आपने कभी सोचा कि दोनों में ज्यादा महंगा क्या है। जानते हैं दोनों की लागत के बारे में।

PREV
19
एंटीलिया vs बुर्ज खलीफा

क्या आप जानते हैं, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया और दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में कौन ज्यादा महंगा है?

29
एंटीलिया की लागत 17,400 करोड़ रुपए

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित मुकेश अंबानी का आलीशान एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। इसकी लागत 2 अरब डॉलर यानी 17,400 करोड़ है।

39
बुर्ज खलीफा को बनाने में खर्च हुए 13,050 करोड़ रुपए

वहीं, दुबई स्थित सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.5 अरब डॉलर यानी 13,050 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

49
किसने बनाया मुकेश अंबानी का Antilia

मुकेश अंबानी के 27 मंजिला एंटीलिया को दुनिया की मशहूर आर्किटेक्चर फर्म Perkins and Will ने डिजाइन किया है। ये बिल्डिंग रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी झेल सकती है।

59
किसकी मदद से बना दुबई स्थित Burj Khalifa

वहीं, दुबई का बुर्ज खलीफा EMAAR Properties का प्रमुख प्रोजेक्ट है, जिसे दुबई सरकार और UAE के दूसरे राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान की मदद से बनाया गया।

69
173 मीटर ऊंचा है अंबानी का घर एंटीलिया

173 मीटर ऊंचा अंबानी का एंटीलिया कुल 4 लाख वर्गफीट में फैला है। इसे बनाने का काम ऑस्ट्रेलिया की फर्म लेटन एशिया ने किया है।

79
828 मीटर ऊंचा है बुर्ज खलीफा

828 मीटर ऊंचे और 168 मंजिलों वाले बुर्ज खलीफा को बिल बेकर ने बनाया है। वहीं इसके वास्तुकार एड्रियन स्मिथ हैं।

89
एंटीलिया में क्या है खास

अंबानी के एंटीलिया में 80 सीटों वाला मूवी थिएटर, 9 हाई-स्पीड एलिवेटर्स, 3 हैलिपैड, सलून, आइस क्रीम पार्लर, स्विमिंग पूल, जिम जैसी मॉर्डन फैसेलिटी हैं।

99
बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे तेज Lift

बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगी है। इसकी स्पीड 35 KM/H है। ये 124वीं मंजिल तक महज 1 मिनट में पहुंचा देती है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories