₹100 की इस डिश के बिना नहीं रह पाते Mukesh Ambani! ऐसा क्या है खास

Published : May 06, 2025, 08:17 PM IST

Mukesh Ambani Favorite Food: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को खाने में क्या पसंद होगा, ये सवाल कई लोगों के मन में उठता होगा। वैसे, कम ही लोग जानते होंगे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक का फेवरेट फूड कोई विदेशी व्यंजन नहीं बल्कि देसी डिश है।

PREV
18
क्या आप जानते हैं मुकेश अंबानी की फेवरेट डिश

हर किसी को यही लगता होगा कि मुकेश अंबानी को खाने में विदेशी फूड पसंद होंगे, लेकिन उनकी पसंद तो एक ऐसा देसी खाना है, जिसके बिना वो रह नहीं पाते।

28
बिजनेस टूर पर भी अपने साथ ले जाते हैं ये खास डिश

यहां तक कि कई बार मुकेश अंबानी जब बिजनेस टूर पर जाते हैं, तो इस खास डिश को अपने साथ लेकर जाते हैं। आखिर क्या है उनका फेवरेट फूड।

38
मैसूर कैफे का रसम वड़ा अंबानी को सबसे ज्यादा पसंद

मुकेश अंबानी को मैसूर कैफे का रसम वड़ा और उपमा सबसे ज्यादा पसंद है। यहां तक कि वो कई बार जब विदेशी दौरे पर होते हैं, तो इसे खासतौर पर उनके साथ भेजा जाता है।

48
अंबानी फैमिली के लिए मैसूर कैफे से जाते हैं पार्सल

मैसूर कैफे के स्टाफ के मुताबिक, उनके यहां सबसे ज्यादा बिकने वाली डिश रसम वड़ा, इडली और प्याज रवा है। कई बार यहां से मुकेश अंबानी के लिए उपमा और रसम वड़ा के पार्सल जाते हैं।

58
कितनी है रसम वड़ा और प्याज-रवा मसाला डोसा की कीमत

Zomato पर मौजूद रेट लिस्ट के मुताबिक, 2 पीस रसम वड़ा की कीमत 115 रुपए है। वहीं, इडली की एक प्लेट 95 रुपए की है। इसके अलावा प्याज रवा (मसाला डोसा) 190 रुपए का है।

68
अंबानी फैमिली को मैसूर कैफे के साउथ इंडियन फूड पसंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी फैमिली को मैसूर कैफे के इडली-सांभर, डोसा, उपमा और मैसूर पाक जैसे व्यंजन इतने पसंद हैं कि सफर में भी वो इन्हें पैक करवाके ले जाते हैं।

78
रसम वड़ा अपने साथ विदेशी टूर पर भी ले जाते हैं अंबानी

मुकेश अंबानी जब एक मीटिंग के सिलसिले में पेरिस गए थे तो उनकी फूड एंड बेवरेजेस टीम ने मैसूर कैफे से फूड आइटम्स पैक करवा कर खासतौर पर फ्रांस भेजे थे।

88
1936 में शुरू हुआ मुंबई का मैसूर कैफे

बता दें कि मुंबई का मैसूर कैफे को 1936 में राम नायक ने स्थापित किया था। साउथ इंडियन फूड्स के लिए खासतौर पर मशहूर ये रेस्टोरेंट ट्रेडिशनल 'उडुपी' फूड के लिए मशहूर है।

Recommended Stories