
Mukesh Ambani Secret Habits : मुकेश अंबानी यूं ही नहीं एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी कई आदतें उन्हें सक्सेसफुल बनाती हैं। सुबह उठने से लेकर रात सोने तक उनकी डेली रुटीन यंगस्टर्स को इंस्पायर करती है। उनकी लाइफस्टाइल और डाइट काफी सिंपल है। वह हर वीकेंड अपनी फैमिली के साथ बिताते हैं। जब भी घर से बाहर जाते हैं तो बिना एक काम किए नहीं निकलते हैं, जो उन्हें काफी रियल इंसान भी बनाती है। आज हम आपको रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी की उस सीक्रेट हैबिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बिना अपने घर एंटीलिया (Antilia) से कदम भी नहीं निकालते हैं।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भले ही बिजनेस टाइकून है और दुनिया में उनका दबदबा है लेकिन कभी भी अपने संस्कार नहीं भूलते हैं। वह काफी सिंपल तरीके से रहना पसंद करते हैं। पूजा-पाठ में बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। अक्सर उन्हें धर्म के कामों और मंदिरों में देखा जाता है। मॉर्डन होने के बावजूद कभी भी अपनी जड़ों से दूर नहीं रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें फैमिली मैन भी कहा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी वैसे तो रविवार को अपना ज्यादातर समय घर पर फैमिली के साथ ही बिताते हैं लेकिन जब भी घर से बाहर जाते हैं, एक काम करना नहीं भूलते हैं। वह काम है मां का आशीर्वाद लेना। रविवार हो या सोमवार या फिर कोई भी दिन रिलायंस चेयरमैन जब भी घर से निकलते हैं तो मां के पास जाकर उनका पैर जरूर छूते हैं। वह अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) के बेहद करीब हैं। मां के आशीर्वाद को ही अपकी तरक्की और सफलता का श्रेय देते हैं।
अंबानी अपनी फैमिली को हमेशा आगे रखते हैं। उनकी वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस के साथ घर को अच्छी तरह संभालती हैं। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि मुकेश चाहे जितने भी बिजी क्यों न हों, हर रात को डिनर फैमिली मेंबर्स के साथ ही करते हैं। वीकेंड पर काम नहीं करते हैं और पूरा समय परिवार को देते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News