
मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बिजनेस के साथ-साथ अपने परिवार को भी भरपूर वक्त देते हैं। वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। मुकेश अंबानी को जब भी समय मिलता है, वो मंदिर जाना नहीं भूलते। हाल ही में मुकेश बहू श्लोका, बेटे आकाश और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया।
पापा के कंधे पर चढ़े दिखे पृथ्वी अंबानी
मुकेश अंबानी के साथ उनके बहू-बेटे और पोते की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एक फोटो में मुकेश अंबानी बहू श्लोका और बेटे आकाश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुजारी श्लोका को तिलक लगाते दिख रहे हैं। वहीं बगल में मुकेश के बेटे आकाश अंबानी दिख रहे हैं, जिनके कंधे पर उनका बेटा पृथ्वी है। पृथ्वी बड़े प्यार से मंदिर की खूबसूरती को निहारते दिख रहे हैं।
66वें बर्थडे पर भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे मुकेश अंबानी
वहीं एक और फोटो में मुकेश अंबानी मंदिर के किसी सदस्य के साथ गमला लिए फोटो खिंचा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मुकेश अंबानी अपने 66वें बर्थडे पर भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बेटे आकाश अंबानी के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था। बता दें कि मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
2 महीने पहले सोमनाथ गए थे मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी और उनकी पूरी फैमिली को अक्सर भगवान के दर्शन करते देखा जाता है। फरवरी, 2023 में महाशिवरात्रि के मौके पर मुकेश अंबानी भगवान शिव के ज्योर्तिलिंगों में से एक गुजरात के सोमनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिवजी का रुद्राभिषेक किया था। वहीं इससे पहले दिसंबर, 2022 में अंबानी फैमिली छोटे बेटे अनंत और होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट की सगाई से पहले राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर भी गया था। बता दें कि अंबानी परिवार के सदस्य अक्सर गुजरात में स्थित अंबाजी मंदिर भी दर्शन के लिए जाते हैं। कुछ साल पहले अंबानी फैमिली तिरुपति बालाजी भी गई थी।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं श्लोका
बता दें कि मुकेश-नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आकाश-श्लोका पहले से ही एक बेटे पृथ्वी के माता-पिता हैं। पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। पृथ्वी अब ढाई साल के हो चुके हैं। पृथ्वी के दूसरे जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक ग्रैंड विंटर वंडरलैंड थीम पार्टी आयोजित की थी। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंची थीं।
ये भी देखें :
नाती-पोतों को अनकंडीशनली प्यार देना ही मेरा काम, दादी-नानी के रोल पर नीता अंबानी ने खुलकर की बात
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News