साल के आखिर तक 25200 के लेवल पर पहुंचेगा निफ्टी, इन 94 Stocks पर लगा सकते हैं दांव

निफ्टी में जारी लगातार तेजी को देखते हुए ICICI सिक्योरिटीज का अनुमान है कि 22,200 के लेवल पर स्ट्रांग सपोर्ट है। इसके साथ ही साल के आखिर यानी दिसंबर, 2024 तक निफ्टी 25,200 के स्तर को छू सकता है।

Ganesh Mishra | Published : Jun 25, 2024 11:20 AM IST / Updated: Jun 25 2024, 05:24 PM IST

पिछले कुछ दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में खासी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार 25 जून को निफ्टी 183 अंकों के उछाल के साथ 23721 के लेवल पर क्लोज हुआ। लगातार तेजी को देखते हुए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि निफ्टी में 22,200 के लेवल पर स्ट्रांग सपोर्ट है। इसके साथ ही साल के आखिर तक यानी दिसंबर, 2024 तक निफ्टी 25,200 के लेवल तक पहुंच सकता है।

जानें क्यों दिसंबर, 2024 तक 25200 के लेवल तक पहुंच सकता है Nifty
ICICI सिक्योरिटीज के धर्मेश शाह ने एक रिपोर्ट में बताया कि1999 के बाद से, चुनावी सालों में निफ्टी ने चुनाव के बाद साल के आखिर तक एवरेज 21% की बढ़त हासिल की है। गौर करने वाली बात ये है कि ऐसा 4 से 6% इंटरमीडिएट करेक्शन के साथ होता है, जो कि बॉइंग अपॉर्च्युनिटी देता है। जून 2022 के बाद से निफ्टी में हर 10% के करेक्शन के बाद अगले छह महीनों में 20% की रैली आई है। ऐसे में चुनाव रिजल्ट के दौरान निफ्टी के निचले स्तर को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि दिसंबर के आखिर तक Nifty 25,200 के टारगेट तक पहुंच सकता है।

Sensex ने 25 जून को बनाया नया ऑलटाइम हाई

25 जून को सेंसेक्स ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,164 और निफ्टी 23,754 के स्तर तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 712 प्वाइंट की तेजी के साथ 78,053 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 23721 पर क्लोज हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में दिखी। श्रीराम फाइनेंस का शेयर 3.95%, एक्सिस बैंक 3.63% की तेजी के साथ बंद हुए।

इन Top-94 Stocks पर लगा सकते हैं दांव

BFSI : 

  1. SBI, 2. Axis Bank 3. HDFC Bank 4. Kotak Mahindra Bank 5. Bank of Baroda 6. AB Capital 7. LIC Housing Finance 8. L&T Finance 9. Canfin Homes 

PSU : 

10. HAL 11. BEL 12. SAIL 13. Coal India 14. NTPC 15. Engineers India 16. NMDC 17. Concor 18. Union Bank of India

Capital Goods : 

19. L&T 20. ABB 21. Thermax 22. KEC International 23. Grindwell Norton 24. ELGI Equipment 25. SKF Bearing

Oil & Gas & Energy : 

26. Reliance Industries 27. ONGC 28. Petronet LNG 29. Gail 30. HPCL 31. Tata Power 32. JSW Energy 33. NHPC

Auto : 

34. M&M 35. Tata Motors 36. Hero Motocorp 37. Escorts 38. Sansera Eng 39. Exide Inds 40. Sona BLW 41. JK Tyres 42. Ashaia India glass

Information Technology : 

43. TCS 44. Infosys 45. Tech Mahindra 46. Latent View 47. Newgen Software 48. Birla Soft 49. Firstsource Solutions

Consumption & Retail : 

50. Titan 51. Trent 52. Havells 53. Amber 54. Voltas 55. Dabur India 56. V-Guard 57. Indian Hotel 58. MHRIL

Pharma & Chemicals : 

59. Sun Pharma 60. Divis Lab 61. Zydus Life 62. Granules 63. Gufic Bio 64. Natco Pharma 65. Fluorochem 66. Sudarshan Chemical 67. Navin Fluorine 68. SRF Ltd 69. PI Ind

Real Estate : 

70. DLF 71. Brigade 72. Godrej Properties 73. Arvind Smart 74. Kajaria Ceramics 75. Century Plywood

Infra and Metals : 

76. Ambuja Cement 77. Sagar Cement 78. JK Cement 79. Adani Port 80. HG Infra 81. NCC 82. Tata Steel 83. JSPL 84. Hindalco 85. HEG

Others : 

86. Taj GVK 87. PCBL 88. Astra Microwave 89. Tejas Network 90. ICIL 91. SIYSIL 92. Chambal Fertilizer 93. Texmaco Rail 94. Gulf Oil Lubricants.

ये भी देखें : 

सबसे तेज रिटर्न देने वाला म्यूचुअल फंड आया SEBI की रडार पर, जानें क्या है वजह?

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Hemant Soren को जमानत, अब आगे क्या? संभालेंगे CM की कुर्सी या फिर...
Hemant Soren ने Jail से निकलते ही किया Arvind Kejriwal का जिक्र| Kalpana Soren| Jharkhand High Court
Monsoon: अगले दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून, पूर्वोत्तर में भी होगी मूसलाधार बारिश
Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में सैलाब, 5 जवान शहीद| Indian Army