Asianet News | Published : Jan 31, 2023 10:43 AM IST / Updated: Feb 01 2023, 11:59 PM IST

Union Budget 2023-24: आयकर में बड़ी छूट, महिलाओं-बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, बीजेपी ने बजट को क्रांतिकारी बताया

सार

Union Budget 2023. संसद के बजट सत्र में 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023-24 पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश किया है। बजट में खेती के साथ औद्योगिक बढ़ावा, कार्बन उत्सर्जन को कम करने, रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही आयकर में छूट की सीमा 7 लाख तक बढ़ाई गई है। केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 66 फीसदी धनराशि बढ़ाई गई है। वहीं 1 करोड़ किसानों को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मुफ्त राशन व्यवस्था को अगले 1 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं 5 जी नेटवर्क के लिए 100 नए लैब बनाने का ऐलान किया गया है। डिजीलॉकर और आधार को पहचान का मेन स्रोत बनाने का ऐलान किया गया है। महिलाओं के लिए विशेष निवेश स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र लांच किया गया है। इस योजना में 2 लाख रुपए तक 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है और इस पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। किसानों, युवाओं के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।

 

11:59 PM (IST) Feb 01

यूपी के सीएम योगी ने बजट को समृद्धि का एक नया संकल्प

देश का आम बजट 2023 बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। योगी ने कहा कि आज पेश किया गया आम बजट न्यू इंडिया की समृद्धि का एक नया संकल्प भी है। आदित्यनाथ ने कहा कि यह अंत्योदय का विजन' और 130 करोड़ भारतवासियों की पूरी तरह से सेवा का लक्ष्य दर्शाता है। इसमें , गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है।

08:57 PM (IST) Feb 01

विदेश मंत्री जयशंकर ने की बजट की जमकर तारीफ

विदेश मंत्री  जयशंकर ने कहा कि नए साल के लिए बजट व्यापार करने में आसानी को बढ़ाएगा क्योंकि इसमें KYC प्रोसेस को सरल किया गया है। इससे ग्रेटर गिफ्ट IFSC एक्टिविटी और व्यापार पुनर्वित्त  (trade re-financing ) के लिए एक्जिम बैंक ( EXIM Bank ) की सहायक कंपनी स्थापित करना शामिल है। जयशंकर ने ट्वीट किया, "वित्त मंत्री @nsitharaman जी ने आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का बजट पेश किया। इसका वेलकम करने की कई वजह हैं। स्टार्टअप से लेकर मेडीकल फील्ड तक की खासियतें विदेश मंत्री ने गिनाईं हैं।   

08:07 PM (IST) Feb 01

देश को मजबूत करेगा बजट : नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आम बजट को देश की नींव मज़बूत करने वाला बजट बताया है । तोमर ने केंद्रीय बजट ऐतिहासिक और भविष्य की स्ट्रेन्थ को और स्ट्रांग करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में वित्त मंत्री ने देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। देश के हर वर्ग को कुछ ना कुछ जरुर दिया गया है। नागरिकों के लिए कई नए प्रावधान किए हैं। कृषि और कृषि शिक्षा का बजट इस बार करीब 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए है।

03:43 PM (IST) Feb 01

उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी है।

03:30 PM (IST) Feb 01

लोक कल्याणकारी बजट- जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है। यह गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है।

03:12 PM (IST) Feb 01

मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से मध्यम वर्ग की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चल रहा है कि उनमें कितना उत्साह है। वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है।

02:59 PM (IST) Feb 01

बजट में हुई फैंसी घोषणाएं- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक भावना को संबोधित नहीं करता। देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसमें केवल फैंसी घोषणाएं हुई हैं। पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं।

02:43 PM (IST) Feb 01

निल बट्टा सन्नाटा है यह बजट- तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बजट निल बट्टा सन्नाटा है और बिहार के लिए कुछ नहीं है। केंद्र में बिहार के जितने सांसद हैं उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए। किसानों के लिए, रेलवे के लिए कुछ नहीं है। यूपीए सरकार में बिहार को जितना दिया जाता था क्या इस सरकार ने दिया?

02:22 PM (IST) Feb 01

विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने वाला बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।

 

02:14 PM (IST) Feb 01

यह चुनावी बजट है

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये चुनावी बजट है। किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है। रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है।

02:01 PM (IST) Feb 01

खास लोगों के लिए है बजट

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मैंने वित्त मंत्री को कई बार कहा है कि जब भी बजट बनाए तो अनुच्छेद 39 को देख लें। संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें की। ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।

01:55 PM (IST) Feb 01

अमृतकाल का क्रांतिकारी बजट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है। ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।

01:46 PM (IST) Feb 01

यह आम आदमी का बजट है- गौतम गंभीर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे लगता है अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप है। हम दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को 10वें से 5वें स्थान पर ले आए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। वहीं पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि यह आदमी का बजट है।

01:42 PM (IST) Feb 01

महिलाओं का बढ़ा सम्मान- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से जिला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे इसका उल्लेख किया गया है। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है।

01:40 PM (IST) Feb 01

बजट ने रखी अगले 25 वर्षों की बुनियाद

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह बजट शानदार है। सरकार ने पिछले बजट को आधार बनाकर यह बजट तैयार किया है। यह अगले 25 सालों के विकास की बुनियाद रखने वाला है।

01:31 PM (IST) Feb 01

मनरेगा और महंगाई का जिक्र नहीं- शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बजट में न तो महंगाई का जिक्र किया गया और न ही मनरेगा के बारे में कुछ कहा गया। उन्होंने कहा बजट में मूलभूत मुद्दों को इग्नोर किया गया है।

01:22 PM (IST) Feb 01

शेयर बाजार में रौनक छाई

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है और सेंसेक्स ने 1100 अंकों की उछाल दर्ज की है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की है।

12:28 PM (IST) Feb 01

12 से 15 लाख की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स

वित्तमंत्री ने कहा कि 12 से 15 लाख की आय करने वालों को 20 प्रतिशत का टैक्स देना होगा।

 

12:26 PM (IST) Feb 01

9 लाख से उपर वालों को 45000 का टैक्स

9 लाख रुपए सालाना आय वालों को सिर्फ 45000 का टैक्स देना होगा। 15.5 लाख की सैलरी पाने वालों को 52,500 रुपए का फायदा होगा।

 

12:23 PM (IST) Feb 01

इनकम टैक्स में बड़ी राहत

वित्तमंत्री ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाते हुए 7 लाख कर दी है। 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

12:21 PM (IST) Feb 01

छोटे उद्योगों की 9000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी

छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 9000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी की व्यवस्था की जा रही है। 2030 तक हाइड्रोजन उत्पादन 5 एमएमटी तक पहुंचाने का लक्ष्य है। सालाना शहरी विकास के लिए 10,000 करोड़ सालाना दिया जाएगा।

 

12:18 PM (IST) Feb 01

गन्ना किसानों को भुगतान

वित्तमंत्री ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 10 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। शुगर इंडस्ट्री इसे एक्पेंडिचर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

 

12:15 PM (IST) Feb 01

लग्जरी आईटम पर टैक्स बढ़ाया गया

लग्जरी आइटम जैसे आर्टिफिशियल गोल्ड-सिल्वर डोर्स के आयात पर टैक्स बढ़ाया जाएगा। चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इस साल 6.5 करोड़ रिटर्न की प्रोसेसिंग हुई है।

12:13 PM (IST) Feb 01

मरीन प्रोडक्ट्स पर कर घटा

मरीन प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। फ्लोरिकल्चर प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई है।

12:11 PM (IST) Feb 01

एक्साइज ड्यूटी घटाई गई

वित्तमंत्री ने कई तरह के करों में छूट का ऐलान किया है। इसमें एक्साइज ड्यूटी के साथ ही टीवी, इलेक्ट्रिक सामाना, केमिकल इंडस्ट्री में यूज होने वाले केमिकल आदि पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।

12:07 PM (IST) Feb 01

इस साल का वित्तीय घाटा

वित्तमंत्री ने कहा कि इस साल का वित्तीय घाटा करीब 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। अगले साल का वित्तीय घाटा 5.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद।

12:05 PM (IST) Feb 01

बुजुर्गों की सेविंग स्कीम

बुजुर्गों के लिए अधिकतम सेविंग स्कीम को 30 लाख रुपए तक बढ़ा दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र की शुरूआत की जा रही है।

12:03 PM (IST) Feb 01

इंवेस्टर्स के लिए बड़ी योजना

निवेशक अब अनक्लेम इंवेस्टमेंट को भी क्लेम कर सकेंगे इसके लिए सेटअप तैयार किया जा रहा है। महिला सम्मान बचत पत्र दिया जाएगा। इसमें महिला और लड़की को 2 लाख के निवेश का अवसर मिलेगा।

12:01 PM (IST) Feb 01

डेटा एंबेसी की व्यवस्था

वित्तमंत्री ने कहा कि देश डिजिटलीकरण की तरफ देख रहा है इसलिए डेटा एंबेसी सेटअप की जाएंगी। बैंकिंग रेगुलेट को मेंटेन किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी का निर्माण।

 

11:58 AM (IST) Feb 01

फाइनेंसियल सेक्टर के लिए बड़ी योजना

नेशनल फाइनांसियल रजिस्ट्री का सेटअप होगा जिसमें सभी तरह की जानकारी उपलब्ध होगी। अमृत काल की जरूरतों को पूरा करने के लिए पब्लिक कंसल्टेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

11:55 AM (IST) Feb 01

टूरिज्म के लिए 50 नए स्पॉट

टूरिज्म को बढ़ावा के लिए 50 नए स्पॉट को चिन्हित किया गया है। इन सभी जगहों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगी और सभी स्थानों को पैकेज की तरह तैयार किया जाएगा। डोमेस्टिक टूरिज्म के लिए देखो अपना देश और स्वदेश दर्शन स्कीम लांच।

11:54 AM (IST) Feb 01

प्रधानमंत्री कौशल योजना

प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। यह युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देगा।

 

11:52 AM (IST) Feb 01

वेहिकल रिप्लेसिंग स्कीम

देश में वेहिकल रिप्लेसिंग के तहल पुराने वाहनों को रिप्लेस किया जाएगा। इसमें सरकारी वाहनों और एंबुलेंस को भी शामिल किया गया है।

 

11:50 AM (IST) Feb 01

मैंग्रो प्लांटेशन को बढ़ावा

मिष्टी योजना के तहत मैंग्रो प्लांटेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। 1 करोड़ किसानों को जैविक खेती से जोड़ा जाएगा। अमृत धरोधर स्कीम से वेटलैंड्स को बेहतर बनाया जाएगा।

 

11:48 AM (IST) Feb 01

पीएम प्रणाम योजना

कृषि योग्य जमीन को बेहतर बनाने के लिए पीएम प्रणाम योजना चलाई जाएगी। इसके अलावा गोवर्धन स्कीम के माध्यम से गोबर गैस प्लांट्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

11:46 AM (IST) Feb 01

ग्रो ग्रीन के तहत प्रदूषण कम होगा

प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया जाएगा और 2070 तक कार्बन उत्सजर्न को 0 करने का टार्गेट रखा गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 

11:44 AM (IST) Feb 01

लैब ग्रोन डायमंड्स

लैब ग्रोन डायमंड्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे उत्पादन की लागत कम होगी।

 

11:43 AM (IST) Feb 01

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 7 हजार करोड़

कोर्ट्स में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ई कोर्ट स्कीम के तहत 7 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। डिजीलॉकर और आधार के माध्यम से सभी डाक्यूमेंट को डिजिटली ट्रांसफर करने को मान्य बनाया जा रहा है।

11:41 AM (IST) Feb 01

विवाद से विश्वास तक

एमएसएमई को बेहतर बनाने लिए कई कदम उठाए जाएंगे। विवाद को खत्म करने के लिए वालंट्री सेटलमेंट स्कीम चलाई जाएगी। नीति आयोग के माध्यम से स्टेट सपोर्ट स्कीम जारी रहेगी।

 

11:39 AM (IST) Feb 01

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया जाएगा। फाइनांसियल सेक्टर के डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दिया जाएगा। डिजीलॉकर और आधार को पहचान का मुख्य स्रोत बनाया जाएगा।