क्या रद्द हो जाएगा पेटीएम पेमेंट बैंक का लाइसेंस, जानें क्या निर्णय लेगी RBI?

Published : Feb 03, 2024, 01:11 PM IST
paytm

सार

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से गंभीर गड़बड़ियां और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आरबीआई ने कड़ी कार्रवाई कर सर्विस पर रोक लगा दी है। अब चर्चा है कि पेटीएम पेमेंट बैक के लाइसेंस को भी रद्द किया जा सकता है।

बिजनेस डेस्क। डिजिटल युग में कैश पेमेंट अब लोग काफी कम ही करते हैं। ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही पेमेंट प्रोसेस पसंद करते हैं। ऐसे में पेटीएम के जरिए भी लाखों लोग पेमेंट करते थे लेकिन फिलहाल इस सर्विस पर रोक लगा दी गई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में नियमों का उल्लंघन और गड़बड़ियां पाए जाने पर आरबीआई ने इस पर रोक लगा दी है। अब आरबीआई उसका इसका लाइसेंस भी रद्द करने की तैयारी कर रही है।

लाइसेंस रद्द करने को लेकर गंभीर आरबीआई
पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मिली तमाम गड़बडियों को देखते हुए आरबीआई अब इसके लाइसेंस को भी रद्द करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ऐसे में उद्योगपति विजय शेखर शर्मा की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। 29 फरवरी के बाद रिजर्व बैंक की ओर से पेटीएम के पेमेंट्स बैंक लाइसेंस को रद्द भी किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो पेटीएम की सर्विस अपभोक्ताओं को आगे नहीं मिल पाएगी। 

पढ़ें  Explainer: Paytm पर संकट! जानें अब पेटीएम से जुड़ी कौन-सी सेवाएं मिलेंगी और कौन-सी नहीं

पेटीएम उपभोक्ताओं को भी निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पेटीएम उपभोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 29 फरवरी तक अपने पेटीएम वॉलेट में ऐड किए हुई पैसों को निकाल लें। इस तारीख के बाद पेटीएम के पेमेंट्स की सर्विस का प्रयोग उपभोक्ता नहीं कर सकेंगे। यूपीआई ट्रांजेक्शन, बैंक ट्रांसफर और मोबाइल रिचार्ज जैसी सर्विस को फिलहाल आरबीआई ने बैन नहीं किया है।

पेटीएम ने की गंभीर गड़बड़ियां
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने आरबीआई की ओर से तय नियमों का उल्लंघन करते हुए कई गड़बड़ियां की हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स का गलत प्रयोग किया। पेटीएम की ओर से किए गए ट्रांसेक्शन को लेकर भी समय से अपडेशन कर जानकारियां नहीं दीं और रेग्यूलेटरी रूल्स को भी फॉलो नहीं किया है। कई बार निर्देश के बाद भी आईटी ऑडिट नहीं कराया गया है।

शायद मिले पेटीएम को एक मौका
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाइसेंस को रद्द करने पर आरबीआई विचार कर रहा है। हांलाकि आरबीआई पेटीएम पेमेंट्स बैंक को एक मौका दिया जा सकता है। इसमें कंपनी के जवाब और रिप्रेजेंटेशन के बाद आरबीआई उसे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने का एक मौका दे सकती है। हांलाकि इसक अंतिम निर्णय आरबीआई और पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मीटिंग के बाद ही होगा। 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?