
Multibagger Stock : 2 रुपए से सस्ते एक पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। इस शेयर को तीन साल तक होल्ड करने वाले निवेशकों को छप्पड़फाड़ रिटर्न मिला है। इस मल्टीबैगर स्टॉक का नाम Aayush Food & Herbs Ltd है। शुक्रवार, 14 फरवरी को बाजार में गिरावट के साथ ये शेयर भी लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। यह 2.71% लुढ़कर 58.25 रुपए पर बंद हुआ।फरवरी 2022 में इसकी कीमत सिर्फ 1.83 रुपए हुआ करती थी, जो एक समय 138 रुपए के पार पहुंच चुका है।
आयुष फूड एंड हर्ब्स शेयर ने निवेशकों को जिस तरह का रिटर्न दिया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। तीन साल में इस स्टॉक का रिटर्न 3173% रहा है। अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले तीन लाख रुपए के आसपास इस शेयर में लगा दिए होते तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 1 करोड़ के करीब पहुंच गई होती।
बगैर कुछ किए ही सेट हो गई उसकी लाइफ, जिसने खरीदा 76 पैसे वाला ये Stock!
आयुष फूड एंड हर्ब्स लिमिटेड के शेयर का लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट जबरदस्त रहा है। पिछले एक साल में शेयर में 787% का उछाल आया है। लेकिन 2025 से अब तक इसमें गिरावट आ रही है। यह 52% तक गिर चुका है। जनवरी 2025 में इस शेयर ने 51.66% का निगेटिव रिटर्न दिया है। दिसंबर 2024 में शेयर ने 138.17 रुपए का 52-वीक हाई लेवल छुआ था। वहीं, इसका 52 वीक लो लेवल 5.65 रुपए है, जो इसने फरवरी 2024 में बनाया था।
यह कंपनी नई दिल्ली में है। हेल्थ और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है। हर्बल पान मसाला, ड्रीम स्लीप गमीज, ब्यूटी विटामिन गमीज जैसे प्रोडक्ट्स का सेल करती है। इस कंपनी की शुरुआत 1984 में हुई थी। जुलाई 2024 में इसे वेलनेस से जुड़ी इनोवेशन पर फोकस करने के लिए Aayush Wellness Ltd नाम से रीब्रांड किया गया। हाल ही में कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा है।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
लाख रुपए डाले, करोड़ निकाले! ₹2 वाले शेयर ने तो कर दिया कमाल
चैंपियन स्टॉक, झन्नाट कमाई! ₹2 के शेयर ने तो करोड़पति बना दिया
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News