PM-KISAN 20वीं किस्त: इस तारीख को सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे, लेकिन ये गलती पड़ सकती है भारी

Published : Jun 16, 2025, 11:26 AM IST
Kisan

सार

PM Kisan Next Installment : पीएम किसान की अगली किस्त जल्द किसानों के खाते में आने वाली है। अगर आपने e-KYC, आधार लिंकिंग और जमीन का वैरिफिकेशन समय पर पूरा कर लिया है, तो जून के तीसरे हफ्ते तक 2,000 रुपए सीधे अकाउंट में आ सकते हैं। 

PM Kisan 20th Installment Date : जिस दिन का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो बस आने ही वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 20वीं किस्त का पैसा जल्द ही सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर होने वाला है। अगर आपने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो आपकी अगली किस्त कभी भी आपके खाते में आ सकती है। आइए जानते हैं कब तक अगली इंस्टॉलमेंट आने वाली है?

किसानों के खाते में ₹2000 कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त की संभावित तारीख 20 जून 2025 बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। इससे पहले, 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को बिहार से पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ किसानों को जारी की थी। अब 4 महीने पूरे हो चुके हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने ये पैसा आ सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आपका इंतजार खत्म होने वाला है।

पीएम किसान का पैसा किसे नहीं मिलेगा?

  • अगर नहीं, तो अभी pmkisan.gov.in पर जाकर करें या अपने CSC सेंटर से तुरंत करवा लें।
  • अगर आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या कोई गलती है तो DBT फेल हो सकता है।
  • पीएम किसान का पैसा तभी मिलेगा जब आपकी ज़मीन रजिस्टर्ड और वेरीफाई हो।
  • अब बिना फार्मर डेटाबेस में दर्ज हुए पैसा मिलना मुश्किल है।
  • गलत आधार, अकाउंट नंबर, या जमीन का रिकॉर्ड है तो पैसा नहीं आएगा।

पीएम किसान की अगली किस्त पाने के लिए क्या करें?

  • www.pmkisan.gov.in पर जाकर KYC चेक करें
  • बैंक और आधार लिंकिंग स्टेटस वेरीफाई करें
  • अपने राज्य की भू-सत्यापन प्रक्रिया तुरंत पूरी करें
  • फार्मर आईडी बनवाएं या CSC सेंटर से रजिस्टर करें
  • आवेदन की पूरी जानकारी दोबारा क्रॉसचेक करें

पीएम किसान 2000 रुपए ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • किस्त कब आ रही है, यह पता चल जाएगा

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?