Pune to Delhi Cheapest Flight: समर सीजन में एयरलाइंस यात्रियों को तरह-तरह के लुभावने ऑफर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में पुणे से दिल्ली का सफर करना चाहते हैं तो कई एयरलाइन कंपनियों रेल से भी कम किराए में टिकट दे रही हैं।
गर्मी के सीजन में एयरलाइंस यात्रियों को तमाम तरह के ऑफर देती हैं। अगर आप भी जुलाई के महीने में पुणे से दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं तो फ्लाइट का टिकट ट्रेन से भी सस्ते दाम पर मिल रहा है।
27
पुणे-दिल्ली Akasa Air की उड़ान सिर्फ 5158 रुपए में
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 3 जुलाई को पुणे से दिल्ली के लिए Akasa Air सिर्फ 5158 रुपए में इकोनॉमी क्लास का टिकट उपलब्ध करा रही है।
37
2 घंटे 20 मिनट में पुणे से दिल्ली
Akasa Air की ये उड़ान सुबह 7.50 बजे पुणे से टेकऑफ करेगी। वहीं, 2 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 10.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
वहीं Akasa Air की एक अन्य उड़ान रात 12.05 पर पुणे से उड़ान भरेगी। 2 घंटे 15 मिनट के बाद रात 2.20 पर दिल्ली लैंड करेगी। हालांकि, इसका किराया 5314 रुपए है।
57
IndiGo एयरलाइसं में पुणे से दिल्ली का किराया 5316 रुपए
2 जुलाई को IndiGo की उड़ान रात 12.15 पर पुणे एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। सवा 2 घंटे बाद ये रात 2.30 बजे दिल्ली लैंड करेगी। इसका इकोनॉमी क्लास का किराया 5316 रुपए है।
67
पुणे से दिल्ली दुरंतो फर्स्ट AC का किराया 5410 रुपए
वहीं अगर आप पुणे से दिल्ली ट्रेन से सफर करते हैं तो निजामुद्दीन दुरंतो के फर्स्ट AC का किराया 5410 रुपए है। इसके अलावा गोवा एक्सप्रेस, सम्पर्क क्रांति जैसी ट्रेनों के फर्स्ट एसी में आपको 4500 रुपए खर्च करने होंगे।
77
पुणे से दिल्ली ट्रेन में लगेंगे 20 से 27 घंटे
पुणे से दिल्ली के लिए दुरंतो एक्सप्रेस में 19-20 घंटे का समय लगता है। वहीं, गोवा एक्सप्रेस और सम्पर्क क्रांति जैसी ट्रेनों में इस सफर के लिए 25-27 घंटे का समय लगता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News