इस Raksha Bandhan बहन को इन 5 गिफ्ट से करें सरप्राइज, खिल उठेगा बहन का चेहरा

Published : Aug 17, 2024, 07:30 AM ISTUpdated : Aug 17, 2024, 08:25 AM IST
Raksha Bandhan Gift 2024

सार

रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें, इस सवाल से परेशान भाइयों के लिए हम लाए हैं बेहतरीन उपाय। ज्वेलरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम तक, जानिए क्या होगा सबसे खास तोहफा।

बिजनेस डेस्क. भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के लिए कुछ ही दिन बचे है। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त यानी अगले सोमवार को मनाया जाएगा। बहन अपने भाई के लिए राखी की खरीदारी कर चुकी होगी। लेकिन भाई अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें ये सोचकर परेशान हो रहे होंगे। अब हम आपकी परेशानी को दूर कर देंगे। दरअसल, हम आपको अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना इसके बारे में बता रहे है, जिसे देख आपकी बहन का दिल खुश हो जाएगा।

ज्वेलरी देना एक बेहतर ऑप्शन

महिलाओं को ज्वेलरी काफी पसंद होती है। ऐसे में उन्हें ज्वेलरी गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप नेकलेस, पायल, बैंगल्स, इयररिंग्स सहित कई तरह की ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी कर सकते हैं गिफ्ट

महिलाओं को सजना सवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं , आप उन्हें टूल्स जैसे कि स्ट्रेटनर, ड्रायर और ऑल इन वन हेयर स्टाइलिंग टूल भी गिफ्ट कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी अच्छा ऑप्शन

रक्षाबंधन पर बहन को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बहन को गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप मोबाइल फोन, ईयरफोन, हेडफोन, स्मार्टवॉच भी अच्छा ऑप्शन है।

हैंड बैग भी दे सकते हैं गिफ्ट

आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन हैंड बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह बजट फ्रेंडली भी होता है। साथ ही इसमें कई तरह की वैरायटी मिल सकती है।

हाउस होल्ड देखकर बहन हो जाएगी खुश 

अगर आपकी बहन की शादी हो चुकी है, तो आप उन्हें हाउस होल्ड बेस्ड प्रोडक्ट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप रोबोटिक वेक्यूम क्लिनर या किचन बेस्ड गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें उनके काम भी आ सकेगी। 

यह भी पढ़ें…

IMF: 3 साल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

नीता अंबानी की सफलता का राज, क्या है वो चमत्कारिक गुप्त मंत्र?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?