
Ratan Tata: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक बार फिर पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है। रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने अपने हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड (सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से नवाजा है। इस बात की जानकारी खुद ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने ट्विटर पर दी। उन्होंने रतन टाटा की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
रतन टाटा को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज बताया है। उन्होंने लिखा- रतन टाटा न केवल भारत में बिजनेस, इंडस्ट्री और परोपकार की दुनिया के दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों पर भी अपनी छाप छोड़ी है। बैरी ओ फैरेल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में वो रतन टाटा को अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी नजर आए।
मानद अधिकारी भी बनाया गया :
रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-इंडिया द्विपक्षीय संबंधों, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और परोपकार की दुनिया में उनके योगदान के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में एक ऑनरी ऑफिसर यानी मानद अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है।
'भारत रत्न' की मां पकड़ने लगी जोर :
ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने उनके बारे में ट्वीट करते हुए लिखा- रतन टाटा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए लंबे समय तक काम किया है। उनके अहम रोल को देखते हुए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) सम्मान से सम्मानित किया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मान के बाद अब भारत में एक बार फिर रतन टाटा को 'भारत रत्न' देने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
ये भी देखें :
रतन टाटा का घर अंदर से दिखता है ऐसा, देखें 13,500 वर्ग फीट में फैले बंगले की Inside Photos
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News